411 REFERENCE · Wikipedia
दानापुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दानापुर Danapur Danapur Railway Station 10.JPG खगौल में दानापुर रेलवे स्टेशन का स्टेशन बोर्ड दानापुर India Patna#India#India Bihar 25.626 85.039 inline, title बिहार में स्थिति देश प्रान्त बिहार ज़िला पटना ज़िला 182429 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, मगही भारतीय मानक समय +5:30
दानापुर , जिसे दानापुर निज़ामत और दीनापुर भी कहा जाता है, भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पटना का एक उपनगर है और गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810 दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर बिहार में बन रहा 23.5 से 25.08 किलोमीटर लंबा चार-लेन हाईवे प्रोजेक्ट है। इसे भारी ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने और बनने वाले बिहटा सिविल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बनाया जा रहा है।
विवरण
दानापुर एक प्रमुख रेल केंद्र, भारतीय थलसेना की दानापुर छावनी भी है। दानापुर "दीनापुर निज़ामत" भी कहलाता है। दानापुर को 1887 में नगरपालिका बनाया गया। 2018 में, बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसी) ने दीघा-दानापुर नहर (रूपसपुर नहर) के पश्चिमी तटबंध के साथ दस मीटर चौड़ी 10.6 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया।https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/construction-of-road-along-digha-danapur-canal-over/articleshow/64128589.cms Construction of road along Digha-Danapur canal overhttps://www.bhaskar.com/bihar/patna/news/from-digha-to-danapur-the-canal-will-fly-for-the-first-time-073714-6896204.html दीघा से दानापुर तक नहर की पहली बार हाेगी उड़ाही यह सड़क 12.27 किमी लंबी दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड (पाटलि पथ) के नीचे से भी गुजरती है जो एम्स पटना के पास NH-98 को दीघा (पटना में लोकनायक गंगा पथ पर) से जोड़ती है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/digha-aiims-elevated-road-gets-dec-date/articleshow/64140632.cms Digha-AIIMS elevated road gets December datehttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/aiims-digha-elevated-road-now-patli-path-tomorrow-foundation-stone-of-double-decker-flyover-from-kargil-chowk-to-nit-asj एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड अब पाटलि पथ, कल होगा कारगिल चौक से एनआइटी तक डबल डेकर फ्लाइओवर का शिलान्यास
नगर परिषद् दानापुर निजामत
नगर परिषद् दानापुर निजामत दानापुर क्षेत्र के नगरपालिका कार्यों को देखती है।https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/82-villages-of-30-panchayats-of-patna-district-will-be-included-in-the-civic-body-128052861.html गांव बनेंगे शहर:पटना जिले की 30 पंचायतों के 82 गांव नगर निकाय में होंगे शामिल नगर परिषद दानापुर निज़ामत (नगर परिषद) की स्थापना 1889 में हुई थी। नगर परिषद दानापुर निज़ामत के अधिकार क्षेत्र में 40 वार्ड हैं।
राजनीति
दानापुर दानापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और पाटलिपुत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
स्कूल और कॉलेज
आर्मी पब्लिक स्कूल, दानापुर कैंट
केन्द्रीय विद्यालय दानापुर कैंट
सेंट करेन हाई स्कूल, पटना
चिल्ड्रेन्स एकेडमी, बेली रोड, सगुना मोड़, मैनपुरा, दानापुर
बीएस कॉलेज, दानापुर
आर.पी. शर्मा प्रौद्योगिकी संस्थान
डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल
यहाँ मगध विश्वविद्यालय से संबद्ध एक महाविद्यालय तथा सैनिक छावनी है।
कृषि और खनिज
दानापुर एक प्रमुख सड़क एवं रेल जंक्शन तथा कृषि व्यापार केन्द्र है।
उद्योग और व्यापार
उद्योगों में मुद्रण, तिलहन पेराई, एवं धातुकर्म से जुड़े उद्योग शामिल हैं।
इन्हें भी देखें
बिहटा
खगौल
दीघा-दानापुर नहर (पटना नहर)
दानापुर छावनी
पटना ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:पटना जिला
श्रेणी:बिहार के शहर
श्रेणी:पटना ज़िले के नगर
श्रेणी:पटना में मुहल्ले