Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महाद्वीपीय मग्नतट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|350px|#CB9866 तलछट #996633 पत्थर #663300 प्रावार thumb|350px|#03FCDE विश्वभर के महाद्वीपीय मग्नतट, हलके नीले रंग में महाद्वीपीय मग्नतट (Continental shelf) सागर या महासागर में जल के भीतर धरती का एक मग्नतट होता है जो किसी महाद्वीप का समुद्रतल से कम ऊँचाई वाला अंश हो। महाद्वीपीय मग्नतट पर पानी की गहराई कम होती है और मग्नतट के अन्त से आगे महाद्वीपीय ढलान में गहराई बढ़ने लगती है। हिमयुगों के दौरान, जब समुद्रजल का कुछ हिस्सा ब़र्फ में जमा होने के कारण समुद्रतल गिर जाता है, जो महाद्वीपीय मग्नतट का एक बड़ा भाग पानी से ऊपर निकलकर धरती बन जाता है।Gross, M. Grant (1972). Oceanography: A View of the Earth. Englewood Cliffs: Prentice-Hall. ISBN 978-0-13-629659-1. Retrieved 12 January 2016.Pinet, Paul R. (2003). Invitation to Oceanography https://web.archive.org/web/20170404123436/https://books.google.com/books?id=0iXMJJQblg0C 4 अप्रैल 2017 . Boston: Jones & Bartlett Learning. ISBN 978-0-7637-2136-7. Retrieved 13 January 2016. स्थलाकृति महाद्वीपीय मग्नतट का अन्त ऐसे स्थान पर होता है जहाँ से नीचे की ओर ढलान बढ़ने लगती है। इस स्थान को मग्नतट अन्त (shelf break) कहा जाता है। इसके बाद का क्षेत्र महाद्वीपीय ढलान (continental slope) कहा जाता है। इस से आगे महाद्वीपीय चढ़ाव (continental rise) का क्षेत्र आता है जो गहरे महासागर फ़र्श पर अतल मैदान (abyssal plain) में परिवर्तित हो जाता है। विश्वभर में मग्नतट अन्त की गहराई लगभग समान है और १४० मीटर (४६० फ़ुट) पाई जाती है। यह एक आश्चर्यजनक बात है और भूवैज्ञानिक इसका कारण यह अनुमान लगाते हैं कि यह शायद हिमयुग के समय विश्वभर के समुद्रों की सतह रही होगी।"South Asian Seas: A Review of the Oceanography, Resources, and Environment https://web.archive.org/web/20170319200152/https://books.google.com/books?id=ztgQAQAAIAAJ 19 मार्च 2017 ," Philomène A. Verlaan, Environment and Policy Institute, East-West Center, 1991, ISBN 978-0-86638-147-5, ... The shelf break is usually at 140-m depth (ibid.), marking the lowest sea level stand during the Pleistocene glaciation (Gross 1982:46) ... इन्हें भी देखें हिमयुग महाद्वीप सन्दर्भ श्रेणी:महाद्वीपीय ताकें श्रेणी:जलीय पारिस्थितिकी श्रेणी:मत्स्योद्योग श्रेणी:भौतिक समुद्र विज्ञान श्रेणी:जलीय बायोम श्रेणी:तटीय भूगोल श्रेणी:सागरीय जल कृत स्थलाकृति श्रेणी:जलसमूह श्रेणी:समुद्र-वैज्ञानिक पारिभाषिकी