Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुमारकोम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कस्बा कुमारकोम कोट्टायम केरल 9.58 76.52 right KL- right|thumb| कुमारकोम झीळ में हाउसबोट thumb|right|लैगून में सजी पारंपरिक नावें thumb|right|वेम्बनाड झील में नाविक वेम्बानद झील के शांत किनारे पर बसा कुमारकोम केरल का एक छोटा और खूबसूरत नगर है। कुट्टानद क्षेत्र में स्थित यह नगर कोट्टायम से 14 किलोमीटर दूर है। पहले इस स्थान को रबड़ प्लान्टेशन के लिए जाना जाता था लेकिन अब यह स्थान पक्षी अभयारण्य के रूप में विकसित हो चुका है। कुमारकोम पक्षी पर अनुसंधान करने वाले लोगों के लिए आदर्श जगह है। यहां हमेशा देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। दर्शनीय स्थल पक्षी अभयारण्य 14 एकड़ में फैला यह पक्षी अभयारण्य वेम्बानद झील के पूर्वी किनारे पर स्थित है। यहां ईग्रेट, डारटर, हेरोन्स, टील, बिटर्न्‍स, मार्श हैरीज, वाटरफाउल, कुक्कु और जंगली बत्तख जैसे दुर्लभ पक्षियों को देखा जा सकता है। साइबेरिन स्टॉर्क प्रवासी पक्षी प्रतिवर्ष यहां आते हैं। बेकवाटर क्रूज मीलों दूर फैले समुद्री पानी पर समुद्री यात्राएं बेहद रोमांचक होती हैं। समुद्र के किनारे ताड़ के पेड़ वातावरण को सुरम्य बनाते हैं। कुमारकोम में पर्यटक बोट रेस, बेकवाटर हाउसबोट क्रूज, केनोइंट और फिशिंग का आनंद लेना नहीं भूलते। वाटरहाउस में ठहरने को स्थानीय भाषा में केट्टूवलम कहा जाता है। हाउसबोट में ठहरना एक असामान्य अनुभव होता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और अनुपम वातावरण पर्यटकों को आर्कषित किए बिना नहीं रहता। वेम्बानद झील वेम्बानद झील कोट्टायम में नहरों और नदियों की विस्तृत श्रृंखला है जो वेम्बानद झील में आकर मिलती हैं और उसके जल का विस्तार करती हैं। वेम्बानद झील एक आकर्षक पिकनिक स्थल भी है। यह झील बेकवाटर पर्यटन के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बोटिंग, फिशिंग और साइटसीइंग के अनुभवों का आनंद लिया जा सकता है। अरूविक्कुजी जलप्रपात अरूविक्कुजी जलप्रपात कोट्टायम नगर से 18 किलोमीटर की दूरी पर यह जलप्रपात स्थित है। कुमारकोम से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर यह खूबसूरत पिकनिक स्थल है। 100 फीट की ऊंचाई से गिरते इस झरने का संगीत पर्यटकों को बहुत भाता है। पर्यटक यहां रबड़ की वनस्पतियों की छाया का भी आनंद ले सकते हैं। आवागमन वायु मार्ग कुमारकोम कोच्चि विमानक्षेत्र से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत के प्रमुख शहरों और विदेशों से यहां के लिए सीधी फ्लाइट हैं। कोच्चि एयरपोर्ट से बस या टैक्सी के माध्यम से कुमारकोम पहुंचा जा सकता है। रेल मार्ग कोट्टायम नजदीकी रेलवे स्टेशन है। कुमारकोम से कोट्टायम की दूरी 14 किलोमीटर है। सड़क मार्ग कुमारकोम के निकट कोट्टायम विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा राज्य के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Kumarakom ईश्वर का घर है ‘कुमारकोम'सितंबर 2021 InternetArchiveBot श्रेणी:केरल के शहर श्रेणी:कोट्टायम जिला श्रेणी:मैन्ग्रोव