411 REFERENCE · Wikipedia
मातृवंश समूह ए
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|150px|thumb|बहुत से एस्किमो लोग मातृवंश समूह ए के वंशज होते हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ए या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप A एक मातृवंश समूह है। यह मातृवंश मूल अमेरिकी आदिवासी समुदायों, पूर्वी साइबेरिया के लोगों और कुछ पूर्वोत्तर एशिया के लोगों में पाया जाता है। चुकची, एस्किमो और अमेरिका की ना-देने जनजातियों में यह सब से आम मातृवंश है। ७.५% जापानी और २% तुर्की लोगों में भी यह पाया जाता है।http://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2488347/pdf/1471-2156-9-47.pdf संग्रहीत प्रति 23 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20191020082811/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2488347/pdf/1471-2156-9-47.pdf 20 अक्तूबर 2019 live
अनुमान लगाया जाता है के जिस स्त्री के साथ इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह आज से लगभग ५०,००० साल पहले पूर्वी एशिया या मध्य एशिया की निवासी थी। Fagundes Nelson J.R. Ricardo Kanitz, Roberta Eckert, Ana C.S. Valls, Mauricio R. Bogo, Francisco M. Salzano, David Glenn Smith, Wilson A. Silva, Marco A. Zago, Andrea K. Ribeiro-dos-Santos, Sidney E.B. Santos, Maria Luiza Petzl-Erler, and Sandro L.Bonatto Mitochondrial Population Genomics Supports a Single Pre-Clovis Origin with a Coastal Route for the Peopling of the Americas http://www.familytreedna.com/pdf/Fagundes-et-al.pdf pdf American Journal of Human Genetics 82 3 2008 583–592 2009-11-19 10.1016/j.ajhg.2007.11.013 18313026 2427228 https://web.archive.org/web/20090325120035/http://www.familytreedna.com/pdf/Fagundes-et-al.pdf 25 मार्च 2009 dead
ध्यान दें के कभी-कभी मातृवंशों और पितृवंशों के नाम मिलते-जुलते होते हैं (जैसे की पितृवंश समूह ए और मातृवंश समूह ए), लेकिन यह केवल एक इत्तेफ़ाक ही है - इनका आपस में कोई सम्बन्ध नहीं है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना