411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर प्रदेश में इस्लाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|उत्तर प्रदेश में ईद अल-फ़ितर
2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या 3,84,83,967 है जो कि कुल जनसंख्या के 19.3% हुए। इस प्रकार यह भारत के किसी भी राज्य में सबसे बड़ा धार्मिक अल्पसंख्यक समूह है। उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को हिन्दुस्तानी मुसलमान भी कहा जाता है।Indian Census 2001 - Religion https://web.archive.org/web/20070312153215/http://demotemp257.nic.in/httpdoc/Census_Data_2001/Census_data_finder/C_Series/Population_by_religious_communities.htm 2007-03-12 उत्तर प्रदेश के मुस्लिम सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कारकों के आधार पर एक अलग पहचान की भावना रखते हैं। इसमें इस्लाम धर्म, मध्ययुगीन फ़ारस प्रभावित सांस्कृतिक परंपरा और उर्दू भाषा शामिल है।
कई जिलों में मुसलामानों की संख्या काफी बड़ी है जिसमें शामिल हैं,
मुरादाबाद जिला, (50.8%)
रामपुर जिला, (50.6%)
बिजनौर जिला, (43.0%)
सहारनपुर जिला, (42.0%)
मुजफ्फरनगर जिला, (41.3%)
अमरोहा जिला, (40.8%)
बलरामपुर जिला, (37.5%)
बरेली जिला, (34.5%)
मेरठ जिला, (34.4%) और
बहराइच जिला (33.5%)।
इन्हें भी देखें
दखनी मुस्लिम
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में इस्लाम
श्रेणी:भारतीय मुस्लिम
श्रेणी:मुहाजिर लोग
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के सामाजिक समुदाय