Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शेयरवेयर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|मेलस्ट्रोम, 1992 का वीडियो गेम, जो एक शेयरवेयर है। शेयरवेयर (en Shareware no) एक प्रकार का अमुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर है, जिसे मालिक द्वारा परीक्षण उपयोग के लिए कम दाम या मुफ़्त में साझा किया जाता है। अक्सर इसमें सीमित कार्यक्षमता या अपूर्ण दस्तावेज़ होते हैं, जब तक कि सदस्य मालिक को पैसे नहीं देते। शेयरवेयर को अक्सर किसी वेबसाइट से डाउनलोड किया जाता है। शेयरवेयर फ़्रीवेयर, जिसमें सारी सामग्रियाँ मुफ़्त हैं, लेकिन स्रोत कोड अनुपलब्ध है; मुफ़्त और मुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर, जिसमें स्रोत कोड उपलब्ध है, से अलग है। कई प्रकार के शेयरवेयर होते हैं, जो राजस्व उत्पन्न करते हैं। कुछ निजी उपयोग के लिए होते हैं, और वाणिज्य उपयोग के लिए लाइसेंस आवश्यक है। सॉफ्टवेयर अपने आप में समय-सीमित होता है, या सदस्य को याद दिलाता है कि भुगतान की सराहना की जाएगी। शेयरवेयर के प्रकार ट्रायलवेयर ट्रायलवेयर या डेमोवेयर एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जिसका प्रयोग केवल कुछ समय या कुछ सीमा तक किया जा सकता है।https://www.ludoscience.com/files/ressources/EtudeIDATE08_UK(1).pdf Serious Games: Advergaming, edugaming, training and more Alvarez Julian Michaud Laurent July 2008 IDATE 978-2-84822-169-4 45 2022-06-04 https://web.archive.org/web/20220320012258/https://www.ludoscience.com/files/ressources/EtudeIDATE08_UK(1).pdf March 20, 2022 परीक्षण अवधि समाप्त होने तक सदस्य सारी विशेषताओं का प्रयोग कर सकते हैं, जिसके बाद प्रोग्राम की विशेषताएँ घट जाती है। WinRAR को असीमित ट्रायलवेयर कहा जाता है, जिसमें परीक्षण अवधि के बाद भी सारी विशेषताएँ उपलब्ध हैं।https://www.tweaktown.com/news/103215/feeling-guilty-about-using-winrar-for-free-decades-buy-the-official-bag/index.html Feeling guilty about using WinRAR for free for decades? Buy the official WinRAR bag February 11, 2025 TweakTown en-US 2026-06-10 ट्रायलवेयर सदस्यों को प्रोग्राम ख़रीदने से पहले उनका प्रयोग करने का अवसर देता है। उद्योग अनुसंधान संगठन सॉफ़्टलेटर के अनुसार, सर्वेक्षण की गई 66% ऑनलाइन कंपनियों में 25% या उससे कम की फ्री-ट्रायल-टू-पेइंग-ग्राहक परिवर्तन दर थी। संदर्भ श्रेणी:सॉफ्टवेयर