411 REFERENCE · Wikipedia
पड़िला महादेव मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पांडव पड़िला महादेव मंदिर शिवलिंग हिन्दू इलाहबाद के फाफामऊ कस्बे से ३ कि.मी.
पड़िला महादेव मंदिर, प्रयाग के पाँचकोशी यात्रा का एक महत्वपूर्ण स्थान है।भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर तीर्थराज प्रयाग (इलाहाबाद) के उत्तरांचल मे जनपद मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर (इलाहाबाद-प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 96) फाफामऊ के थरवई गाँव मे स्थित हैं।
इसे पांडेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान सोराँव तहसील में फाफामऊ गंगा तट से 4 किमी उत्तर पूर्व में स्थित हैं। महंत श्री कृष्ण कुमार गिरि जी महाराज के अनुसार श्री कृष्ण की सलाह पर यहाँ पाण्ड्वों ने भगवान शंकर के स्वयंभूशिवलिंग की विधि विधान से अपने वनवासकाल के दौरान पूजा किया था। यह मन्दिर पूर्ण रूप से पत्थरों से बना हुआ है। महंत श्री कृष्ण कुमार गिरि जी महाराज ने बताया कि यहाँ महाशिवरात्रि व अधिक मास को विशाल मेला लगता है और लाखों लोग यहां आते हैं।
श्रेणी:शिव मंदिर