Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मनोड़ा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|मनोड़ा का एक दृश्य जिसमें श्री वरुण देव मंदिर भी नज़र आ रहा है thumb|230px|कराची में मनोड़ा का स्थान मनोड़ा या मनोड़ो (उर्दू: ur منوڑا, अंग्रेज़ी: Manora) पाकिस्तान के सिंध प्रान्त की राजधानी कराची के बंदरगाह के ज़रा दक्षिण में स्थित एक छोटा-सा प्रायद्वीप है। इस क्षेत्रफल केवल 2.5 वर्ग किमी है और यह मुख्यभूमि से सैंडस्पिट (Sandspit)​ नामक एक 12 किमी लम्बी सड़क से जुड़ा हुआ है। विवरण मनोड़ा और उसके आसपास के छोटे द्वीप दक्षिण के अरब सागर और कराची बंदरगाह के बीच हैं और समुद्र की बड़ी लहरों को उस बंदरगाह तक पहुँचने से रोककर बचाव करते हैं। मनोड़ा प्रायद्वीप पर 'सलेहाबाद' नामक एक मछुआरों का गाँव है। मनोड़ा के पूर्व में कियामारी (Kiamari) और क्लिफ़्टन (Clifton) के तटवर्ती इलाके हैं। प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर लम्बे 'बीच' (समुद्र के रेतीले किनारे) हैं जिनपर पर्यटक सैर करने और पिकनिक मनाने आते हैं। पाकिस्तानी नौसेना ने भी इस प्रायद्वीप के कुछ भाग में पिछले 50 वर्षों से अपना अड्डा बनाया हुआ है। हिन्दू मंदिर मनोड़ा पर वरुण को समर्पित 'श्री वरुण देव मंदिर' स्थित है।Pakistan & the Karakoam Highway https://web.archive.org/web/20130922181400/http://books.google.com/books?id=zn8I4qEew9oC 22 सितंबर 2013 , Sarina Singh, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp. 167, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-542-0, ... Manora Island This island sits a short ferry ride (Rs 40) from Keamari Harbour, the entrance to Karachi's busy port. The island ... The island has a small beach overlooked by the remains of a 19th-century Hindu temple ... इन्हें भी देखें कराची सन्दर्भ 2 श्रेणी:कराची श्रेणी:सिंध