Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नूंह जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नूंह जिला हरियाणा मेवात जिलाधीश नगर पालिका अध्यक्ष 2001 01267,01268,01275 Nuh in Haryana (India).svg नूंह जिला (पहले मेवात जिले के नाम से जाना जाता था) भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक जिला है। इस जिले में चार तहसील हैं: नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुनाहना और तावडू। यह जिला हरियाणा में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी के लिए जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल 1,860 वर्ग किलोमीटर (720 वर्ग मील) है और 2011 में इसकी जनसंख्या 1.09 मिलियन थी। यह उत्तर में हरियाणा के गुरूग्राम जिले, पूर्व में पलवल जिले, दक्षिण में राजस्थान का डीग और अलवर जिलों और पश्चिम में भरतपुर जिला से घिरा है। 2018 में, भारत सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने नूंह जिले को भारत के 739 जिलों में सबसे अविकसित जिलों के रूप में सूचीबद्ध किया।[2] हरियाणा के समृद्ध औद्योगिक और वित्तीय गढ़ गुड़गांव जिले की सीमा से सटे होने के बावजूद, इस जिले में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास और बुनियादी ढांचा सबसे खराब था।"General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018"Haryana: Past and Present https://web.archive.org/web/20170929095707/https://books.google.com/books?id=6n7vV0eiS3YC 29 सितंबर 2017," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468"Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859 प्रमुख आकर्षण मेवात भारत के पहले कन्ट्री क्लब के लिए जाना जाता है। यह कन्ट्री क्लब पर्यटकों को बहुत पसंद आता है क्योंकि पर्यटक यहां पर आसानी से ठहर सकते हैं और शानदार छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं। गांधी पार्क मेवात के नूह में पर्यटक गांधी पार्क घूमने जा सकते हैं। यह पार्क बड़ा खूबसूरत है। पर्यटक यहां पर शानदार पिकनिक मना सकते हैं। क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट मेवात में पर्यटक खूबसूरत क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट घूमने जा सकते हैं। इसकी सैर करना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह रिसोर्ट अरावली पर्वत श्रृंखला की तराई में लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है। इस गोल्फ रिसोर्ट में 27 होल्स है। यहां पर पर्यटक बेहतरीन गोल्फ खेलने का आनंद उठा सकते हैं। सेन्ट्रल दिल्ली से यह रिसोर्ट मात्र 75 मील की दूरी पर स्थित है। कन्ट्री क्लब यह भारत का सबसे पहला कन्ट्री क्लब है। यह दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर के पास स्थित है। कन्ट्री क्लब काफी हरा-भरा है और लगभग 30 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी हरियाली पर्यटकों को काफी पसंद आती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां काफी अच्छी सुविधा है। यहां पर पर्यटकों को स्पा, डिस्को, हैल्थ-क्लब और स्वीमिंग पूल की सुविधा दी जाती है। निकटवर्ती स्थल मेवात में घूमने के बाद पर्यटक ताजमहल, वृंदावन, मथुरा, तिजारा जैन मन्दिर और नीमराना किला देखने जा सकते हैं। यहां से ताजमहल 200 कि.मी, वृंदावन और मथुरा 150 कि.मी, तिजारा जन मन्दिर 60 कि॰मी॰ और नीमराना किला 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आवागमन वायु मार्ग वायुमार्ग से मेवात पहुंचने के लिए पर्यटकों को पहले इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पहुंचना पड़ता है। वहां से पर्यटक टैक्सी लेकर आसानी से मेवात तक पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग पर्यटक दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मेवात तक आसानी से पहुंच सकते हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से मेवात के लिए अनेक बसें चलती हैं। इन बसों द्वारा आसानी से मेवात तक पहुंचा जा सकता है। इन्हें भी देखें नूँह, हरियाणा हरियाणा हरियाणा के जिले सन्दर्भ श्रेणी:हरियाणा के जिले *