411 REFERENCE · Wikipedia
सिहोनिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिहोनिया (Sihoniya) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना ज़िले में स्थित एक गाँव है। इसे प्राचीन व मध्य काल में सिंहपानीय (Siṃhapānīya) के नाम से जाना जाता था। यहाँ कई ऐतिहासिक स्थापत्य हैं, जिनमें से एक राष्ट्रीय महत्व का स्थापत्य घोषित करा जा चुका है। इसका इतिहास नवीं शताब्दी ईसवी से पहले का है और यहाँ गुर्जर-प्रतिहार राजवंश के अवशेष मिलते हैं। इसके उपरांत यह कच्छपघात राजवंश का एक मुख्य केन्द्र था।
== ककनमठ मंदिर ==
ककनमठ मंदिर मुरैना ज़िले में गुर्जर-प्रतिहार शैली में निर्मित कई अनोखे प्राचीन मंदिर स्थित हैं। जिनमेंबटेश्वर हिन्दू मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर और ककनमठ मंदिर तीनों मंदिर कुछ मील की दूरी के अंतर में स्थित है। ककनमठ मंदिर का निर्माण गुर्जर-प्रतिहार शासकों ने 9वीं से 10वीं सदी में किया। गुर्जर प्रतिहार शैली में बना यह मंदिर 115 फीट ऊंचा है। बटेश्वर मंदिर की तरह इस मंदिर के अवशेष सैंकड़ों टुकड़ों में पड़े हुए हैं। बटेश्वर मंदिर के साथ ही ककनमठ मंदिर ने भी कई युद्धों को झेला था।
== इन्हें भी देखें ==
ककनमठ
बटेश्वर हिन्दू मंदिर, मध्य प्रदेश
चौसठ योगिनी मंदिर, मुरैना
== सन्दर्भ ==