Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दलित नारीवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दलित नारीवाद दलित नारीवाद भारत में विकसित नारीवादी चिंतन और सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन की एक धारा है, जो जाति और पितृसत्ता के परस्पर संबंधों तथा दलित महिलाओं के विशिष्ट सामाजिक अनुभवों को केंद्र में रखती है। दलित नारीवादी विचारकों और कार्यकर्ताओं के अनुसार दलित महिलाओं के अनुभवों को केवल स्त्री होने या केवल दलित होने के आधार पर नहीं समझा जा सकता, क्योंकि उनके जीवन में जाति, लिंग, वर्ग और अन्य सामाजिक संरचनाएँ परस्पर संबद्ध रूप में कार्य करती हैं।Guru Gopal Dalit women talk differently 1 2019-09-09 https://doi.org/10.4324/9780429298110-16 Dalit Feminist Theory 150–153 Routledge India 978-0-429-29811-0 2026-08-08 दलित नारीवाद ने मुख्यधारा के भारतीय महिला आंदोलन में जाति के प्रश्न की अपेक्षाकृत उपेक्षा और दलित आंदोलनों में महिलाओं की विशिष्ट समस्याओं की उपेक्षा—दोनों पर सवाल उठाए। 1990 के दशक में स्वतंत्र दलित महिला संगठनों के उभार और अकादमिक विमर्श में इस विषय पर हुई बहसों ने दलित नारीवाद को एक विशिष्ट वैचारिक और राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में स्थापित करने में भूमिका निभाई। सन्दर्भ श्रेणी:नारीवाद श्रेणी:नारीवादी आंदोलन श्रेणी:नारीवादी आंदोलन और विचारधाराएँ