Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परियोजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किसी व्यापार, विज्ञान या इंजीनियरिंग में किसी विशेष लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जो विस्तृत कार्य-योजना बनायी और कार्यान्वित की जाती है उसे परियोजना (project) कहते हैं। इसके अन्तर्गत पूरे कार्य को छोटे-छोटे कार्यों के रूप में विभक्त करके उनका समयबद्ध क्रम प्रस्तुत किया जाता है। कौन सा काम कब आरम्भ होगा; कब समाप्त हो जायेगा; कितना धन और अन्य संसाधन लगेगा; समाप्ति पर मिलने वाला परिणाम क्या है ; आदि का निवरण उल्लेख किया जाता है। परियोजना में कार्य की समयसीमा (डेडलाइन) तय करना जरूरी है। इसके साथ ही हर परियोजना के लिये एक निश्चित राशि (बजट) निर्धारित होता थे । परिचय परियोजना किसी समस्या के निदान या किसी विषय के तथ्यों को प्रकाशित करने के लिए तैयार की गई एक पूर्ण योजना होती है। समस्याएँ सुरसा की तरह मुंह फैलाए हुए हमें निगलना चाहती है। हमें आए दिन किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है और हम उससे बचने के तरीके सोचते रहते हैं। जैसे- यातायात की समस्या, पीने के पानी की समस्या, बिजली की समस्या। हमारे आसपास बहुत सी ऐसी समस्याएं मौजूद हैं, जिन्हें देख-सुनकर हम सोचने को विवश हो जाते है और समाधान का उपाय सोचने लगते हैं, जैसे- गंगा में गन्दगी की समस्या, आत्महत्या की घटनाएँ, लूट की घटनाऍँ, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों की समस्या आदि। जब हमारे सामने कोई समस्या आती है तो सबसे पहले हम उस समस्या की तह तक जाकर उसके सभी पहलुओं को जानने की कोशिश करते है। उसके निदान की सभी संभावनाओं और उपायों का विचार करते हैं। इस तरह हमारे मन में तैयार पूरी विचार योजना एक प्रकार की परियोजना है। कुछ उल्लेखनीय परियोजनाएँ मानव जीनोम परियोजना (Human Genome Project) मैनहट्टन परियोजना (Manhattan Project) अपोलो अभियान (Project Apollo) आर्टेमिस कार्यक्रम (Artemis Program) इसरो की चन्द्रयान परियोजना, मंगलयान परियोजना इन्हें भी देखें परियोजना प्रबन्धन परियोजना प्रबन्धन की समयरेखा परियोजना प्रबन्धन के साफ्टवेयरों की सूची उद्यमिता संगठन प्रबन्धन बाहरी कड़ियाँ परियोजना का अर्थ श्रेणी:प्रबन्धन *