Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भैंसिया दाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|गर्दन और कंधे पर भैंसिया दाद के छाले भैंसिया दाद जिसे हर्पीज ज़ोस्टर या ज़ोना के नाम से भी जाना जाता है एक विषाणु रोग है जिसमें त्वचा पर फफोले के साथ दर्दनाक दाने निकल आते हैं।Herpes zoster Description, Cause, Symptoms, Treatment, & Vaccine Britannica https://www.britannica.com/science/herpes-zoster Encyclopedia Britannica 27 जून 2026 enShingles Symptoms and Complications https://www.cdc.gov/shingles/signs-symptoms/ Shingles (Herpes Zoster) 27 जून 2026 en-us 14 मई 2024 आमतौर पर ये दाने शरीर या चेहरे के बाईं या दाईं ओर एक एकल चौड़े निशान के रूप में होते हैं। दाने होने से दो से चार दिन पहले उस जगह में झुनझुनी या हल्का दर्द हो सकता है। इसके अन्य सामान्य लक्षणों में ज्वर, सिरदर्द और थकान शामिल हैं। संकेत और लक्षण भैंसिया दाद के शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द, बुखार और बेचैनी शामिल हैं। ये लक्षण किसी खास बीमारी के नहीं होते इसलिए गलत निदान हो सकता है। इन लक्षणों के बाद अक्सर जलन वाला दर्द, खुजली, हाइपरस्थीसिया (बहुत ज़्यादा संवेदनशीलता) या झुनझुनी महसूस होता है। प्रभावित चर्म में दर्द हल्का से लेकर गंभीर हो सकता है जिसे अक्सर चुभने, झुनझुनी, दर्द, सुन्न या धड़कन के रूप में वर्णित किया जाता है और बीच-बीच में तेज दर्द के झटके भी लग सकते हैं।Dworkin Robert H. Johnson Robert W. Recommendations for the Management of Herpes Zoster Clinical Infectious Diseases 1 जनवरी 2007 44 Supplement_1 S1–S26 10.1086/510206 https://academic.oup.com/cid/article-abstract/44/Supplement_1/S1/334966?redirectedFrom=fulltext&login=false 27 जून 2026 बच्चों में भैंसिया दाद अक्सर दर्द रहित होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ लोगों को इसके होने की संभावना बढ़ जाती है और यह बीमारी ज़्यादा गंभीर हो सकती है। रोकथाम और उपचार बच्चों में वैरिसेला वैक्सीन से भैंसिया दाद के ख़तरा कम किया जा सकता है बशर्ते वैक्सीन चिकनपॉक्स होने से पहले दी जाए। यदि संक्रमण पहले से ही हो चुका है तो भैंसिया दाद के टीके लगवाने से दाद विकसित होने या बीमारी होने के जोखिम को कम किया जा सकता हैं। उपचार का उद्देश्य दर्द की गंभीरता और अवधि को सीमित करना, दाद की अवधि को छोटा करना और जटिलताओं को कम करना है। हर्पीजोत्तर तंत्रिकार्ति की जटिलता के लिए अक्सर लक्षणों के आधार पर उपचार की ज़रूरत होती है। सन्दर्भ श्रेणी:रोग श्रेणी:स्वास्थ्य