411 REFERENCE · Wikipedia
अनार (आतिशबाज़ी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
''अगर आप इस नाम के फल पर जानकारी ढूंढ रहे हैं तो अनार का लेख देखिये
thumb|230px|एक चलता हुआ अनार
thumb|230px|एक शंकुनुमा (कोन) अनार
अनार एक आतिशबाज़ी होता है जिसे ज़मीन पर रख कर उसका सिरा जलाने से वह ऊपर की ओर आकर्षक चिंगारियों का फव्वारा छोड़ता है।Hanklyn-janklin, Nigel B. Hankin, India Presearch Press, 2003, ISBN 978-81-87943-04-4, ... anar is an ornamental firework burning in the form of a fountain ... भारतीय उपमहाद्वीप में इन्हें अक्सर दिवाली और शब-ए-बारात जैसे त्योहारों पर मनोरंजन के लिए प्रयोग किया जाता है। अनार का अकार किसी ज़माने में गोल हुआ करता था और ऊपर से चिंगारियाँ उछालता हुआ यह अनार (फल) की याद दिलाता था, जिस से इसका नाम पड़ा।A dictionary of Urdu, classical Hindi, and English, John Thompson Platts, H. Milford, 1884, ... a kind of firework (shaped like a pomegranate) ... आजकर अक्सर अनार एक ज्वालामुखी रूप के शंकु (कोन) के अकार में मिला करते हैं।
सांस्कृतिक महत्त्व
अनार आतिशबाज़ी भारत में सैंकड़ों सालों से प्रयोग में है और लोक-संस्कृति में इसके सन्दर्भ में कई बातें कही गई हैं, मसलन प्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्ज़ा सौदा (१७१३–१७८१) ने एक महानुभाव पर लिखे क़सीदे में उनकी मृत्यु पर शोक करने वालों के बारे में कहा कि 'उनके दिलों से निकलती दुःख की चिंगारियों को देखकर अनार की चिंगारियों को ईर्ष्या हुई'।Selections from the Kulliyat, or, Complete works of Mirza Rafi-oos-Sauda, Mirzā Muḥammad Rafiʻ Saudā, Henry Court (Major), Printed by J. Elston, "Station Press,", 1872, ... the sparks of the anar firework looked on with jealousy at the sparks of grief issuing from the hearts of the mourners ...
ख़तरे
कई रंगों में और तरीक़ों से शरारे छोड़ने वाले अनार मिलने से यह आतिशबाज़ी बहुत ही लोकप्रीय है, लेकिन दिवाली के दिनों सबसे अधिक चोट देने वाले हादसे अनारों से ही होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार सन् १९८३ की दिवाली के दौरान दिल्ली के दो मुख्य हस्पतालों में ६८% जलने के हादसे अनारों से ही हुए थे।Fireworks cast a shadow on India's festival of lights, Dinesh Mohan & Mathew Varghese, World Health Forum, Vol 11, 1990, ... a single type of firework, the anar. (fountain), was responsible for 68% of burns cases, the cone anar alone accounting for 65% of these ...
अन्य भाषाओँ में
'अनार' को अंग्रेज़ी में 'पॉमेग्रैनॅट फ़ायरक्रैकर' (pomegranate firecracker), 'फ़ाउन्टन' (fountain) और 'जर्ब' (gerb) में अनुवादित किया गया है।
इन्हें भी देखें
आतिशबाज़ी
दिवाली
सन्दर्भ
2
श्रेणी:आतिशबाज़ियाँ