Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वियतनामी लिपि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वियतनामी लिपि (वियतनामी भाषा : chữ Quốc ngữ; शाब्दिक अर्थ- राष्ट्र भाषा लिपि) वियतनामी भाषा को लिखने के लिये प्रयुक्त आधुनिक लिपि है। यह लैटिन लिपि पर आधारित है, और विशेष रूप से पुर्तगाली वर्णमाला पर। इसमें कुछ डाइग्राफ तथा ऐक्सेंत चिह्न जोड़कर यह लिपि बनी है जिसमें चार का प्रयोग अतिरिक्त ध्वनि के लिये किया जाता है जबकि अन्य पाँच का उपयोग प्रत्येक शब्द का 'टोन' बताने के लिये किया जाता है। वियतनामी वर्णमाला अपनी डायट्रिक्स की अधिकता (और प्रायः एक ही वर्ण पर दो डायट्रिक्स) के कारण आसानी से पहचानी जाती है। == वर्ण == वियतनामी वर्णमाला में 29 वर्ण है। इनके अलावा निम्नलिखित १० डाईग्राफ/ट्राईग्राफ भी प्रयोग किये जाते हैं- CH, GH, GI, KH, NG, NGH, NH, PH, QU, TH, TR लैटिन वर्णमाला के ये वर्ण - "F", "J", "W" और "Z" वियतनामी भाषा के लेखन में उपयोग नहीं होते बल्कि विदेशी शब्दों के लेखन में ही इनका इस्तेमाल होता है। == वर्णों के नाम तथा उच्चारण == == डाईग्राफ़ तथा ट्राईग्राफ़ के उच्चारण == KH - [x] NG - [ŋ] NH - [ɲ] PH - [f] TH - [tʰ] TR - [tʃ] QU - [kw] GH - अन्य वर्तनी G (स्वर i , e और ê के पहले). NGH - अन्य वर्तनी NG (स्वर i , e और ê के पहले). == स्वर == वियतनामी लेखन में वर्तनी और उच्चारण में सीधा सम्बन्ध नहीं है बल्कि जटिल सम्बन्ध है। कुछ स्थितियों में एक ही वर्ण अन्य ध्वनियों को निरुपित करता है; दूसरी तरफ दो या अधिक वर्ण एक ही ध्वनि के लिये प्रयुक्त होते हैम। == व्यंजन ==