411 REFERENCE · Wikipedia
सेन्ट्री (निगरानी प्रणाली)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेन्ट्री (Sentry, अर्थ: संतरी) अमेरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा की एक स्वचालित (ऑटोमैटिक) प्रणाली है जो लगातार क्षुद्रग्रहों पर इस दृष्टि से निगरानी रखती है कि कहीं उनमें से कोई भविष्य के लगभग १०० वर्षों के भीतर पृथ्वी से न आ टकराये। अगर सेन्ट्री को किसी सम्भवित प्रहार का संकेत मिलता है तो उसे तुरंत ही पृथ्वी-समीप वस्तु कार्यक्रम (Near Earth Object Program) में प्रकाशित कर दिया जाता है।"Sentry Risk Table https://web.archive.org/web/20020321092735/http://neo.jpl.nasa.gov/risk/ 21 मार्च 2002 ". NASA/JPL Near-Earth Object Program Office. 14 Oct 2011. Retrieved 2011-10-14.
सेन्ट्री संकट तालिका (Sentry Risk Table)
सेन्ट्री हमेशा ऐसी वस्तुओं की ताज़ी तालिका रखता है जिनका पृथ्वी पर प्रहार होने का ख़तरा सर्वाधिक है। इस तालिका में हमेशा कई खोये हीन ग्रह शामिल होते हैं, जो कभी तो खगोलशास्त्रियों को दिखे थे लेकिन फिर अपनी बेढंगी चाल के कारण नज़र से ओझल हो चुके हैं और भविष्य में अचानक आ धमक सकते हैं। लगभग २५ से अधिक वस्तुएँ ऐसी हैं जिनकी अगले सौ वर्षों में पृथ्वी से टकराने की सम्भावना दस-लाख-में-एक से अधिक है।Donald K. Yeomans (9 February 2013). "Beware of Errant Asteroids https://web.archive.org/web/20150930122816/http://www.nytimes.com/2013/02/10/opinion/sunday/beware-of-errant-asteroids.html 30 सितंबर 2015 ". New York Times. Retrieved 10 February 2013.
इन्हें भी देखें
पृथ्वी-समीप वस्तु
प्रहार क्रेटर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पृथ्वी-समीप वस्तुएँ
श्रेणी:ग्रहीय रक्षा