Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एमा गोल्डमन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एमा गोल्डमन Emma Goldman seated.jpg 1911 में गोल्डमन 1869 6 27 कौनास, कोवनो सरकार, रूसी साम्राज्य 1940 5 14 1869 6 7 टोरोंटो, ओंटेरियो, कनाडा फॉरेस्ट होम सिमेंट्री, इलिनोयस, अमेरिका अराजकतावाद नारीवाद Emma Goldman's signature.svg एमा गोल्डमन जैकब केर्शनर 1887 1888 div जेम्स कल्टन 1925 1936 died अनार्किज़्म एंड अदर एस्सेज़ (1910) लिविंग माय लाइफ (1931) द सोशल सिग्निफिकेंश ऑफ़ मोडर्न ड्रामा (1914) एमा गोल्डमन (Emma Goldman; 27 जून 1869 – 14 मई 1940) रूस में जन्मी अराजक क्रांतिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और लेखिका थीं। उन्होंने 20वीं सदी के पूर्वार्ध में उत्तरी अमेरिका और यूरोप में अराजकतावादी राजनीतिक दर्शन के विकास में एक अहम भूमिका निभाई। गोल्डमन का जन्म वर्तमान लिथुआनिया के कौनास (तात्कालिक रूप से रूसी साम्राज्य का भाग) में एक लिथुआनियाई यहूदी परिवार में हुआ। सन् 1885 में गोल्डमन संयुक्त राज्य अमेरिका चली गयीं।शिकागो में इलिनोयस विश्वविद्यालय: Biography of Emma Goldman. https://web.archive.org/web/20130911140147/http://www.uic.edu/depts/lib/specialcoll/services/rjd/findingaids/EGoldmanb.html September 11, 2013 . यूआईसी लाइब्रेरी एम्मा गोल्डमन क्लेक्शन। अभिगमन तिथि: दिसम्बर 13, 2008. शिकागोमें हेमार्केट घटना के पश्चात् गोल्डमन अराजकतावाद की ओर आकर्षित हुईं और इसके परिणामस्वरूप वो अराजकतावादी दर्शन, महिला अधिकार एवं सामाजिक मुद्दों की लेखिका व जानी-मानी वक्ता बन गयीं। उनके व्याख्यानों में हज़ारों की भीड़ उमड़ती थी। उन्होंने अपने अराजकतावादी लेखक, प्रेमी एवं मित्र अलेक्जेंडर बर्कमैन के साथ मिलकर उद्योगपति व निवेशक हेनरी क्ले फ्रिक की हत्या की योजना बनायी। ये योजना उनके प्रचार-कार्य (प्रोपेगैंडा) का हिस्सा थी। सन् 1892 में हुये जानलेवा हमले में फ्रिक बच गये और इसके लिए बर्कमैन को 22 वर्ष की कारावास की सज़ा सुनाई गयी। इस दौरान गोल्डमन को भी कई बार कारावास जाना पड़ा। गोल्डमन के कारावास जाने के कारणों में "दंगे भड़काना" और गर्भ-निरोधक उपायो के बारे में सामग्री का अवैध प्रसार था। सन् 1906 में गोल्डमन ने अराजकतावादी पत्रिका मदर अर्थ की स्थापना की। सन्दर्भ जीवनी नारीवाद धर्म और आस्था श्रेणी:1869 में जन्मे लोग श्रेणी:यहूदी लेखिका श्रेणी:१९४० में निधन