Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ताणु मानजी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

संपादक कालुसिंह ताणु के अनुसार ताणुमानजी बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा का एक छोटा सा गांव है , यह हरसाणी जागीर का एक ठिकाना है । ठाकुर अखेराज सिंह भाटी के पोते मानसिंहजी ने इस गांव को बसाया था , तणु पालीवाल का नाम था , उनके पलायन के बाद भाटी यहां बस गये , लेकिन भाटियों ने तणु पालीवाल की पहचान को कायम रखा । यह गांव पहले तणु मानसिंह नाम से जाना जाता था , कालांतर में इसे ताणुमानजी कहा गया ‌ । इस गांव के युवा खेलकूद तथा व्यवसाय में ज्यादा रुचि रखते है , तृतीय विकल्प शिक्षा से जुड़ा है जिसमें युवा प्रशासनिक , शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े है । IITIAN जगमालसिंह भाटी , dysp कानसिंह भाटी , si हमीरसिंह भाटी इसी गांव से है । एक 1971 की रिपोर्ट के आधार पर ताणुमानजी गांव उस बाड़मेर जिले सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी वाला गांव था , जिसमें से 90% सैनिक थे। पहले यह हरसाणी ग्राम पंचायत में शामिल था । उस समय इसी गांव के सुजानसिंह भाटी हरसाणी से सरपंच बने तथा वर्तमान में कांग्रेस के दिग्गज कहे जाने वाले अमीन खां को सरपंच चुनाव में हराया था । तत्पश्चात १९९४ में यह हरसाणी से अलग होकर एक नई पंचायत बना । और राजस्व गांव के रूप में इसके गांव ताणुरावजी, दुधोड़ा, जानसिंह की बेरी, मिरुवाणी, सोलंकियों की बस्ती तथा राजड़ो की ढ़ाणी तक का क्षेत्र था । 1995 में ठाकुर श्यामसिंह भाटी सरपंच बने , 2000 में ओबीसी की सीट होने के कारण यहां अलसाराम को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित किया गया । 2005 में नेपालसिंह भाटी सरपंच बने, 2010 में सगतसिंह भाटी तथा 2015 में मानसिंह भाटी जो शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी के चाचा हैं । 2020 में गुलाब सिंह सरपंच बने ।