411 REFERENCE · Wikipedia
परिव्राजक राजवंश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परिव्राजक परिव्राजक अधीनस्थ राजा गुप्त साम्राज्य राजतन्त्र ५वीं शताब्दी ई० ६ठी शताब्दी ई० अज्ञात{
"type": "FeatureCollection",
"features": [
{
"type": "Feature",
"properties": { "marker-symbol": "monument", "title": "Khoh" },
"geometry": { "type": "Point", "coordinates": [80.7158977, 24.363835] }
},
{
"type": "Feature",
"properties": { "marker-symbol": "monument", "title": "जबलपुर" },
"geometry": { "type": "Point", "coordinates": [79.9864071, 23.181467] }
},
{
"type": "Feature",
"properties": { "marker-symbol": "monument", "title": "मझगाँवाँ" },
"geometry": { "type": "Point", "coordinates": [80.9124781, 24.755440] }
},
{
"type": "Feature",
"properties": { "marker-symbol": "monument", "title": "Bhummra (Bhumara)" },
"geometry": { "type": "Point", "coordinates": [80.6937177, 24.444874] }
},
{
"type": "Feature",
"properties": { "marker-symbol": "monument", "title": "बेतूल" },
"geometry": { "type": "Point", "coordinates": [77.7452081, 21.967175] }
}
]
}
परिव्राजक राजवंश ने 5वीं और 6वीं शताब्दी के दौरान मध्य भारत के कुछ भागों पर शासन किया। इस राजवंश के राजाओं को महाराजा की उपाधि दी गई थी, और संभवतः गुप्त साम्राज्य के सामंतों के रूप में शासन किया। हस्तिन और संक्षोभ नामक इस वंश के दो राजाओं के शिलालेखों से इस राजवंश के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
राजनीतिक स्थिति
परिव्राजक राजाओं के शिलालेखों में गुप्त राजवंश का उल्लेख मिलता है किन्तु गुप्त राजवंश के किसी भी राजा का उल्लेख इनमें नहीं है। हालाँकि, "महाराजा" शीर्षक का उपयोग बताता है कि वे गुप्त राजाओं के जागीरदार थे।Moirangthem Pramod 2013 95 इसके अलावा, परिव्राजक शिलालेखों में कहा गया है कि राजवंश ने वन राज्यों पर शासन किया। गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त के इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख में कहा गया कि उन्होंने सभी वन राज्यों को अपने अधीन कर लिया था।Moirangthem Pramod 2013 91
जब गुप्त साम्राज्य का पतन शुरू हुआ, तो परिव्राजक राजाओं ने नाममात्र गुप्त अधिराज्य को स्वीकार किया।Moirangthem Pramod 2013 95
परिव्राजक राजवंश के कई शिलालेखों में "गुप्त-नृप-राज्य भुक्तौ" शब्द आया है, जिससे स्पष्ट नहीं होता कि यह किस कालगणना वर्ष से सम्बन्धित है। इसलिये विभिन्न विद्वानों ने इसे विभिन्न रूप से अनुवाद किया गया हैः
मोइरंगथेम प्रमोद के अनुसार, परिव्राजक को गुप्त विजय के बाद एक भुक्ति (प्रांत) के राज्यपालों तक सीमित कर दिया गया था।Moirangthem Pramod 2013 95
पी. एल. गुप्त के अनुसार, परिव्रजक मूल रूप से गुप्त साम्राज्य के जागीरदार थे, लेकिन हस्तिन के समय तक स्वतंत्र हो गए थे। स्वतंत्र होने के बाद भी, उन्होंने गुप्त युग का उपयोग करना जारी रखा, जिसे यह शब्द (गुप्त-नृप-राज्य भुक्तौ) संदर्भित करता है।Moirangthem Pramod 2013 94
एच. एच. विल्सन के अनुसार, यह शब्द गुप्त राजाओं द्वारा परिव्राजक राज्य पर अधिकार करने को संदर्भित करता है, और 'गुप्त-नृप-राज्य भुक्तौ' का युग विजय की तिथि से आरम्भ होता है।Moirangthem Pramod 2013 94
डॉ. हॉल के अनुसार, यह शब्द गुप्त संप्रभुता के अंत को संदर्भित करता है, और इसमें उल्लिखित युग गुप्त काल के बाद की शुरुआत से शुरू होता है।Moirangthem Pramod 2013 94
इतिहास
'परिव्राजक' शब्द का शाब्दिक अर्थ है 'भ्रमण करते हुए साधु या तपस्वी'। परिव्राजक परिवार भारद्वाज गोत्र से आया था, जो अतीत में कुछ समय से परिव्रजन कर रहे थे।Moirangthem Pramod 2013 93 एक अन्य संभावना यह है कि "परिव्रजाक" शब्द आश्रम प्रणाली के अनुसार, वृद्धावस्था में राजाओं द्वारा अपने सिंहासन का त्याग करने और परिव्राजक बनने की प्रथा का संदर्भ है।Moirangthem Pramod 2013 94
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश का इतिहास
श्रेणी:भारत के राजवंश