411 REFERENCE · Wikipedia
अभिजात जोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अभिजात जोशी १ दिसम्बर १९६९ अहमदाबाद, गुजरात, भारत लगे रहो मुन्ना भाई (२००६)3 इडियट्स (२००९)पीके (२०१४)संजू (२०१८) पटकथा लेखक निर्माता निर्देशक संपादक शोभा जोशी १ सौम्या जोशी (छोटा भाई)
अभिजात जोशी (जन्म: १ दिसम्बर १९६९)http://www.dispatch.com/live/content/arts/stories/2010/01/16/1A_OTTERBEIN_PROF.ART_ART_01-16-10_D1_O2G9RKB.html?sid=101 Otterbein professor writes for Indian film 16 January 2010 https://archive.today/20130122133702/http://www.dispatch.com/live/content/arts/stories/2010/01/16/1A_OTTERBEIN_PROF.ART_ART_01-16-10_D1_O2G9RKB.html?sid=101 22 January 2013 The Columbus Dispatch dead एक भारतीय पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और संपादक हैं, जो हिन्दी सिनेमा में कार्यरत हैं। वे विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन्स और निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ सहयोग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ (२००६), ‘३ इडियट्स’ (२००९), ‘पीके’ (२०१४) और ‘संजू’ (२०१८) जैसी चर्चित फ़िल्मों की पटकथा लिखी है। वे सन् २००३ से ओहायो राज्य के वेस्टरविल स्थित ओटरबाइन विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी के प्राध्यापक हैं।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-01-17/news-interviews/28130686_1_raju-hirani-idiots-success-story Abhijat: why should joy vanish from studies? 17 January 2010 The Times of India https://web.archive.org/web/20110811025903/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-01-17/news-interviews/28130686_1_raju-hirani-idiots-success-story 11 August 2011http://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad-times/Lage-Raho-Abhijat/articleshow/1738282.cms Lage Raho Abhijat! Sahu Deepika 8 March 2007 The Times of India
प्रारम्भिक जीवन और शिक्षा
जोशी का जन्म और पालन-पोषण अहमदाबाद, गुजरात में हुआ।http://economictimes.indiatimes.com/features/the-sunday-et/special-report/Abhijat-Joshi-made-Gandhigiri-part-of-Indias-social-lexicon/articleshow/5454397.cms Abhijat Joshi made 'Gandhigiri' part of India's social lexicon 17 January 2010 The Economic Times उनका परिवार शिक्षकों का था, जिसमें उनके पिता जयन्त जोशी भी शामिल हैं। अभिजात ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गुजराती माध्यम में प्राप्त की। उन्होंने श्री एच.के. आर्ट्स कॉलेज (बगल थेला समूह के साथ), गुजरात विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अंग्रेज़ी विषय में एम॰ए॰ की उपाधि विशेष योग्यता के साथ प्राप्त की।
इसके पश्चात उन्होंने टेक्सस विश्वविद्यालय, ऑस्टिन के मिशनर सेंटर फ़ॉर राइटर्स से मास्टर ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स की उपाधि प्राप्त की। अंग्रेज़ी के अतिरिक्त वे गुजराती भाषा को भी धाराप्रवाह रूप से पढ़, लिख और बोल सकते हैं, क्योंकि उनका पालन-पोषण गुजराती भाषी वातावरण में हुआ।
करियर
उन्होंने अहमदाबाद के प्रतिष्ठित गुजराती विद्यालय ‘श्री विद्यनगर हाई स्कूल’ में अध्ययन किया, जहाँ वे वार्षिक नाट्य प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे और कई पुरस्कार भी जीते। उन्हें क्रिकेट खेलना भी पसन्द था। उन्होंने अहमदाबाद के पश्चिमी भाग में स्थित सी.यू. शाह आर्ट्स कॉलेज में कुछ समय के लिए अंग्रेज़ी के प्राध्यापक के रूप में कार्य किया, इसके बाद वे एम॰एफ॰ए॰ की पढ़ाई हेतु अमेरिका चले गए। बचपन से ही उन्हें कहानियाँ और नाटक लिखने का शौक था। उन्होंने गुजराती और अंग्रेज़ी भाषाओं में कई नाटक और स्किट लिखे।June 2018
शिक्षण के अतिरिक्त वे रंगमंच की गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। उनके छोटे भाई सौम्य जोशी भी पहले प्राध्यापक थे और अब रंगमंच की दुनिया में एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं। उनके माता-पिता भी प्राध्यापक थे। सन् १९९२ के गुजरात दंगों के दौरान उन्होंने ‘अ शाफ़्ट ऑफ़ सनलाइट’ नामक एक रंगमंचीय प्रस्तुति लिखी, जिसे समीक्षकों ने सराहा। इसके बाद निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उस नाटक को देखा और उनके साथ ‘करीब’ और ‘मिशन कश्मीर’ जैसी फ़िल्मों में सहयोग किया।http://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad-times/Lage-Raho-Abhijat/articleshow/1738282.cms Lage Raho Abhijat! Sahu Deepika 8 March 2007 The Times of India ब्रिटेन स्थित तमाशा थिएटर कंपनी ने ग्रीनविच रेपर्टरी कंपनी के साथ मिलकर इस नाटक के ३०० से अधिक मंचन किए। बाद में इस नाटक को गुजराती में ‘मर्मभेद’ नाम से रूपांतरित किया गयाhttp://ahmedabadtheatregroup.org/marmbhed.html ATG ahmedabadtheatregroup.org 5 सितंबर 2025 https://web.archive.org/web/20130824143528/http://ahmedabadtheatregroup.org/marmbhed.html 24 अगस्त 2013 dead
व्यक्तिगत जीवन
वे ओहायो राज्य के मध्य भाग में रहते हैं, जहाँ वे वेस्टरविल स्थित ओटरबाइन विश्वविद्यालय में अध्यापन करते हैं।http://www.dispatch.com/live/content/arts/stories/2010/01/16/1A_OTTERBEIN_PROF.ART_ART_01-16-10_D1_O2G9RKB.html?sid=101 Otterbein professor writes for Indian film 16 January 2010 https://archive.today/20130122133702/http://www.dispatch.com/live/content/arts/stories/2010/01/16/1A_OTTERBEIN_PROF.ART_ART_01-16-10_D1_O2G9RKB.html?sid=101 22 January 2013 The Columbus Dispatch dead वे विवाहित हैं और उनकी एक पुत्री है।http://www.dispatch.com/live/content/arts/stories/2010/01/16/1A_OTTERBEIN_PROF.ART_ART_01-16-10_D1_O2G9RKB.html?sid=101 Otterbein professor writes for Indian film 16 January 2010 https://archive.today/20130122133702/http://www.dispatch.com/live/content/arts/stories/2010/01/16/1A_OTTERBEIN_PROF.ART_ART_01-16-10_D1_O2G9RKB.html?sid=101 22 January 2013 The Columbus Dispatch dead उनके छोटे भाई सौम्य जोशी एक नाटककार और पटकथा लेखक हैं, जो ‘ओ एम जी - ओह माई गॉड!’ (२०१२) और ‘१०२ नॉट आउट’ जैसी फ़िल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था।
सन् २०१६ में जोशी ने मुम्बई के हिंदुजा अस्पताल में न्यूरोसर्जन बी॰ के॰ मिश्रा द्वारा मस्तिष्क की शल्य चिकित्सा करवाई।https://www.indiatoday.in/pti-feed/story/scriptwriter-abhijat-joshi-undergoes-brain-surgery-595200-2016-04-23 Scriptwriter Abhijat Joshi undergoes brain surgeryhttps://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/3-idiots-pk-scriptwriter-abhijat-joshi-undergoes-brain-surgery-2767742/ 3 Idiots, PK scriptwriter Abhijat Joshi undergoes brain surgery 24 April 2016https://www.dnaindia.com/entertainment/report-3-idiots-and-pk-scriptwriter-abhijat-joshi-undergoes-brain-surgery-2205378 '3 Idiots' and 'PK' scriptwriter Abhijat Joshi undergoes brain surgery 23 April 2016https://www.business-standard.com/article/pti-stories/scriptwriter-abhijat-joshi-undergoes-brain-surgery-116042300600_1.html Scriptwriter Abhijat Joshi undergoes brain surgery 23 April 2016 Business Standard India Press Trust of Indiahttps://www.news18.com/news/movies/scriptwriter-abhijat-joshi-undergoes-brain-surgery-1233908.html Scriptwriter Abhijat Joshi Undergoes Brain Surgery 24 April 2016https://www.deccanchronicle.com/entertainment/bollywood/220416/pk-writer-abhijat-joshi-undergoes-brain-surgery-out-of-danger.html PK writer Abhijat Joshi undergoes brain surgery, out of danger 22 April 2016
प्रमुख कृतियाँ
अ शाफ़्ट ऑफ़ सनलाइट (हिन्दी रूपांतरण: मर्मभेद), निक हर्न बुक्स, सन् २००० 1-85459-449-4
फ़िल्मोग्राफ़ी
वर्षफ़िल्मभूमिका(एँ) २०२३डंकीसह-लेखक२०२०शिकारालेखक२०१८संजूसह-लेखक२०१६वज़ीरलेखक, सह-संपादक२०१५ब्रोकन हॉर्सेसलेखक२०१४पीकेलेखक२०१२नानबनलेखक (तमिल) २००९३ इडियटलेखक२००७एकलव्यः शाही रक्षकलेखक, निर्माता२००६लगे रहो मुन्ना भाईलेखक२०००मिशन कश्मीरलेखक१९९८करीबलेखक
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0430785 अभिजात जोशी
मुन्नाभाई में गांधीगिरी को कैसे जगह मिली (सितंबर २००६ साक्षात्कार)
ऑन बॉलीवुडः अभिजात जोशी के साथ एक साक्षात्कार (जुलाई २००४)
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1969 में जन्मे लोग