Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तारीख़-ए-दाऊदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तारीख़-ए-दाउदी (फ़ारसी: تاریخِ داوودی) १६वीं शताब्दी का फ़ारसी भाषा का दस्तावेज़ है जो दक्षिण एशिया में विभिन्न पठान राजवंशों के प्रशासन को दर्ज करता है। इसे अब्दुल्ला नामक इतिहासकार ने लिखा था। इसकी शुरुआत दिल्ली के लोदी वंश के सुल्तान बहलूल ख़ान लोदी से होती है और इसका अंत बंगाल के कर्रानी वंश के सुल्तान दाऊद ख़ान कर्रानी के साथ होता है। इस पुस्तक में अफगान सूर राजवंश से संबंधित जानकारी भी मिलती है। इन अफ़गान राजवंशों के अलावा, पुस्तक में कविता के साथ-साथ जौनपुर सल्तनत का इतिहास भी शामिल है। इस पुस्तक का नाम दाऊद ख़ान कर्रानी के नाम पर रखा गया है, यह उन्हीं को समर्पित है और उनके दरबार में लिखी गई थी। इसका अंग्रेजी और उर्दू में अनुवाद १९६९ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के शेख अब्दुर रशीद और इक्तिदार हुसैन सिद्दीक़ी द्वारा किया गया था।https://www.abebooks.com/Tarikh-I--Daudi-Abdullah-Iqtidar-Husain/30793081466/bd Tarikh - I- Daudi Of Abdullah AbeBooks 28 February 2022 यह भी देखें तारीख बाहरी संबंध तारीख-ए-दाउदी को हिंदी भाषा में पढ़ें संदर्भ श्रेणी:भारतीय इतिहास की पुस्तकें श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:पुस्तकें