411 REFERENCE · Wikipedia
जगन्नाथ चौधरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जगन्नाथ चौधरी विधायक - सिकन्दरपुर विधान सभा से दो बार और चिलकहर से भी दो बार निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश 1957 से 1972 सांसद - बलिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश 1984 से 1989 ग्राम कठौंड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश 1 जनवरी 1925 31 दिसंबर 1999 भारतीय
जगन्नाथ चौधरी (1 जनवरी 1925 – 31 दिसंबर 1999) एक भारतीय राजनेता थे। वह बलिया जिले के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में से एक रहे हैं। चौधरी उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के 215 - सिकन्दरपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। और चिलकहर विधानसभा से दो बार विधायक चुने गए साथ ही साथ एक बार विधानसभा परिषद सदस्य पिछड़ाा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधान सभा
इसके बाद 1984 के लोकसभा चुनाव मे चन्द्रशेखर को हराकर वह बलिया से सांसद बने।बलिया संसदीय क्षेत्र: कभी नहीं फहरा भगवा व नीला परचम https://www.jagran.com/news/national-story-of-ballia-parliamentary-constituency-11178644.html 6 अगस्त 2018 Dainik Jagran hi
जीवनी
जगन्नाथ चौधरी का जन्म बलिया जनपद के कठौंड़ा गांव के एक जमींदार परिवार में रामलगन चौधरी के छोटे पुत्र के रूप में 1 जनवरी 1925 को हुआ। वह जमीं से जुड़े क्षेत्र के सरपंच के रूप में अपने जीवन की शुरुआत किए। वह सरपंच के बाद क्षेत्र की जनता ने 57 में बलिया जनपद के सिकंदरपुर विधानसभा से विधायक चुने गए। दूसरी बार भी चुनाव में सिकंदरपुर की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना। इसके बाद पुन: चिलकहर की जनता ने दो बार अपना विधायक बनाया। एक बार चौधरी ने उप्र विधान परिषद के सदस्य एवं उप्र हार्टिको के अध्यक्ष के रूप में सरकार में सेवा करने का मौका मिला। बलिया लोकसभा से 1984 में चुनाव जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वह एक मात्र जनप्रतिनिधि रहे जिन्होंने सरकार में सिंचाई एवं कृषि मंत्री रहते हुए क्षेत्र में नहरों का जाल बिछाया। लोकसभा की रहनुमाई के दरमियान शिक्षा, दूरदर्शन, विद्युतीकरण, कृषि-विज्ञान केंद्र, ओवरब्रीज व रेल लाइन के दोहरीकरण के बीज वपन संबंधी घनेरों कार्य गवाही दे रहे है। चौधरी जी गांधी परिवार के बहुत ही प्रिय और करीब थे राजीव गांधी जी के करीब इंदिरा गांधी जी करीब जवाहरलाल नेहरु जी करीब वर्ष के अंत और नये वर्ष के प्रारंभ मिलन बिंदु 31 दिसंबर 1999 की रात को ब्रह्मलोक को पधार गए।अप्रतिम विकास पुरूष थे जगन्नाथ चौधरी- Amarujala https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/ballia/141514573479-ballia-news 6 अगस्त 2018 Amar Ujala
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की दूसरी विधान सभा के सदस्य
श्रेणी:215 - सिकन्दरपुर के विधायक
श्रेणी:बलिया के विधायक
श्रेणी:कांग्रेस के विधायक
श्रेणी:1925 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९९९ में निधन
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के सांसद
श्रेणी:बलिया के लोग