411 REFERENCE · Wikipedia
डॉ. आंबेडकरनगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ. आंबेडकरनगर Dr. Ambedkar Nagarमहूँ Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Mhow.jpg डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक डॉ. आंबेडकरनगर India Madhya Pradesh 22.55 75.76 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला इंदौर ज़िला प्रांत मध्य प्रदेश देश 85023 2001 भाषा प्रचलित हिंदी भारतीय मानक समय +5:30
डॉ. आंबेडकरनगर, जिसे पहले महूँ के नाम से जाना जाता था, मध्य भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर ज़िला में स्थित एक नगर एवं सैन्य छावनी है। यह नगर ऐतिहासिक, सैन्य तथा सामाजिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। यह स्थान भारत के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर का जन्मस्थान होने के कारण विशेष पहचान रखता है।
यह नगर इंदौर शहर से लगभग 23 किलोमीटर दक्षिण में मुंबई–आगरा मार्ग पर स्थित है। वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसका आधिकारिक नाम महू से बदलकर डॉ. आंबेडकरनगर कर दिया गया।
ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी)
टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी) के Mhow city renamed as Dr Ambedkar Nagar
इतिहास
डॉ. आंबेडकरनगर की स्थापना 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश शासन के दौरान एक सैन्य छावनी के रूप में की गई थी। महू नाम अंग्रेज़ी शब्द "Military Headquarters of War" से बना एक संक्षिप्त रूप माना जाता है, हालांकि इसके संबंध में विभिन्न मत प्रचलित हैं। 14 अप्रैल 1891 को यहाँ भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ। बाद में यह स्थान सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक स्थल के रूप में विकसित हुआ।
सैन्य महत्व
डॉ. आंबेडकरनगर भारत की एक प्रमुख सैन्य छावनी है। यहाँ भारतीय थलसेना की अनेक प्रशिक्षण संस्थाएँ स्थित हैं, जिनमें प्रमुख हैं— इंफैंट्री स्कूल, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE), तथा आर्मी वॉर कॉलेज जैसे इन संस्थानों के कारण यह नगर भारतीय सेना के प्रशिक्षण और रणनीतिक अध्ययन का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है।
पर्यटन स्थल
डॉ. आंबेडकरनगर में कई ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल स्थित हैं—
भीम जन्मभूमि (भीमराव आंबेडकर स्मारक)
जानापाव पहाड़ी
सैन्य क्षेत्र
इन्हें भी देखें
इंदौर ज़िला
संदर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:इंदौर ज़िला
श्रेणी:इंदौर ज़िले के नगर
श्रेणी:भीमराव आंबेडकर