411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ातिमा भुट्टो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़ातिमा भुट्टोفاطمہ بھٹو Fatima_bhutto.jpg 1982 05 29 y काबुल, अफ़्गानिस्तान पाकिस्तानी कराची, पाकिस्तान इस्लाम भुट्टो ख़ानदान बर्नार्ड कॉलेज, कोलंबियालंदन यूनिवर्सिटी लेखिका, पत्रकार http://www.fatimabhutto.com/
फ़ातिमा भुट्टो (فاطمہ بھٹو) जन्म नाम, फ़ातिमा मुर्तज़ा भुट्टो (فاطمہ مُرتضیٰ بھُٹّو जन्म 29 मई 1982), एक पाकिस्तानी लेखिका और पत्रकार है।Fatima Bhutto: A beauty to tame George Clooney – and even Pakistan? https://web.archive.org/web/20131207201728/http://www.telegraph.co.uk/news/newstopics/profiles/4626726/Fatima-Bhutto-A-beauty-to-tame-George-Clooney-and-even-Pakistan.html 7 दिसंबर 2013 Daily Telegraph, February 15, 2009 वे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो की पोती और पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की भतीजी हैं।
आरंभिक जीवन
फ़ातिमा भुट्टो मई 1982 को अफ़्गानिस्तान की राजधानी काबुल में उस वक़्त पैदा हुई, जब उसके पिता मीर मुर्तज़ा भुट्टो देशनिकाले का जीवन बिता रहे थे। उनकी माँ फ़ौज़िया फ़ासिहुद्दीन भुट्टो अफ़्गनी विदेश मंत्रालय में एक अधिकारी की बेटी थीं।
रचनाएँ
फ़ातिमा भुट्टो शायरा और लेखिका हैं। पाकिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन के कई अख़बारों में कॉलम भी लिखती हैं। 1997 में पंद्रह साल की उम्र में उनका पहला काव्य-संग्रह ऑक्स्फ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, पाकिस्तान से प्रकाशित हुआ था, जिसका टाईटल Whispers of the Deserthttp://www.goodreads.com/book/show/96087.Whispers_of_the_Desert संग्रहीत प्रति 17 मई 2014 https://web.archive.org/web/20150924151440/http://www.goodreads.com/book/show/96087.Whispers_of_the_Desert 24 सितंबर 2015 live (हिन्दी अनुवाद: सहरा की सरगोशियाँ) है। 2006 में दूसरी किताब 8 अक्टूबर 2005 को कश्मीर और सूबा सरहद में आए ज़लज़ले के विषय पर और 8:50a.m. 8October 2005 प्रकाशित हुई। तीसरी किताब Songs of Blood and Sword प्रकाशनाधीन है। उनका पहला उपन्यास, (हिन्दी अनुवाद: द शैडो ऑफ द क्रिसेंट मून) The Shadow of the Crescent Moon प्रकाशित हुआ है, जिसमें अफ़्गानिस्तान की सरहद के पास वज़ीरस्तान के जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले तीन भाइयों और दो औरतों के संघर्ष की कहानी है।
http://www.dnaindia.com/world/1906051/report-fatima-bhutto-turns-novelist-pens-debut-fiction-work संग्रहीत प्रति 17 मई 2014 https://web.archive.org/web/20131021093958/http://www.dnaindia.com/world/1906051/report-fatima-bhutto-turns-novelist-pens-debut-fiction-work 21 अक्तूबर 2013 live
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तानी लेखक
श्रेणी:1982 में जन्मे लोग