411 REFERENCE · Wikipedia
पिद्दी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Cistothorus palustris Iona.jpg 240px दलदली पिद्दी (Cistothorus palustris) जंतु रज्जुकी (Chordata) पक्षी (Aves) पासरीफ़ोर्मीज़ (Passeriformes) पासराए (Passeri) सर्थिओइडेआ (Certhioidea) ट्रोग्लोडाएटिडाए (Troglodytidae) स्वेनसन, १८३२ वंश २० वंशों में वर्गीकृत
thumb|स्पेसाइड, स्कॉटलैण्ड में एक पिद्दी की आवाज़
पिद्दी (wren) एक छोटी और अक्सर भूरे-ख़ाकी रंग की चिड़िया होती है। यह लगभग २० जीववैज्ञानिक वंशों में विभाजित है और इसकी कुल लगभग ४० ज्ञात भिन्न जातियाँ हैं। पूर्वजगत में केवल इसकी एक ही जाति रहती है, जिसे यूरेशियाई पिद्दी (Eurasian wren, वैज्ञानिक नाम: Troglodytes troglodytes) कहते हैं। अन्य सभी जातियाँ नवजगत में ही मिलती हैं।Kroodsma, Donald; Brewer, David (2005), "Family Troglodytidae (Wrens)", in del Hoyo, Josep; Elliott, Andrew; Christie, David, Handbook of the Birds of the World https://web.archive.org/web/20160530163501/https://en.wikipedia.org/wiki/Handbook_of_the_Birds_of_the_World 30 मई 2016 . Volume 10, Cuckoo-shrikes to Thrushes, Barcelona: Lynx Edicions, pp. 356–447, ISBN 84-87334-72-5
नामोत्पत्ति
"पिद्दी" शब्द संस्कृत के "पिदिडी" शब्द से उत्पन्न हुआ है जो आरम्भ में एक प्रकार की मुनिया हुआ करती थी।"Birds in Sanskrit Literature: With 107 Bird Illustrations," K. N. Dave, Motilal Banarsidass Publishers, 2005, ISBN 9788120818422
भारतीय लोकसंस्कृति में
अपने छोटे आकार के लिये कभी-कभी पिद्दी की बच्चों या अन्य निर्बल व्यक्तियों से तुलना की जाती है। यह शब्द मुहावरों में भी प्रयोग होता है। मसलन "क्या पिद्दी, क्या पिद्दी का शोरबा" का प्रयोग उस समय किया जाता है जब किसी तुच्छ या अर्थहीन बात के आधार पर आगे कोई बात करी जा रही हो। यानि जब पिद्दी स्वयं ही इतनी छोटी है तो उसका शोरबा तो बन ही नहीं सकता।कोनाझरी केतली," संतोष गोयल, हिन्दी बुक सेंटर, ISBN 81-85244-01-4
इन्हें भी देखें
फुदकी (वॉर्बलर)
पासरीफ़ोर्मीज़
सन्दर्भ
श्रेणी:ट्रोग्लोडाएटिडाए
*