Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल-तूर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अल-तूर या अत-तूर, जिसे प्राचीनकाल में राएथू (Raithu) भी कहा जाता था, मिस्र के दक्षिण सीनाई मुहाफ़ज़ाह नामक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) की राजधानी है। इस शहर का नाम पास ही में स्थित तूर पर्वत पर पड़ा है (जिसे जबल अल-तूर या सीनाई पर्वत भी कहते हैं)। इस्लाम, ईसाई धर्म व यहूदी धर्म के अनुसार इस पहाड़ पर ईश्वर ने मूसा को दस धर्मादेश दिये थे। अल-तूर शहर सीनाई प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में सुएज़ की खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। == इन्हें भी देखें == दक्षिण सीनाई मुहाफ़ज़ाह सीनाई पर्वत == सन्दर्भ ==