411 REFERENCE · Wikipedia
नारायणपुर का महादेव मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक प्राचीन शिव मंदिर रायपुर जिले के अंतर्गत रामपुर से ५३ किमी की दूरी पर कसडोल सिरपुर मार्ग पर ग्राम ठाकुरिया से ८ किमी दूर नारायणपुर नामक गाँव में स्थित है जिसे महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर महानदी के सुरम्य तट पर स्थित है मंदिर पूर्वाभिमुखी है एवं एक चबूतरे पर स्थित है। इसका निर्माण बलुआ पत्थरों से ११वी-१२वी शताब्दी में किया गया है।
श्रेणी:छत्तीसगढ़ में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:रायपुर
श्रेणी:शिव मंदिर