411 REFERENCE · Wikipedia
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
JnNURM JnNURM logo.svg 150 JNNURM Scheme Water Supply.JPG एक पानी की टंकी भोपाल में इस योजना के तहत निर्मितएक ३० लाख लिटर धारण का क्षमता शिरोपरि जलाशय भारत मनमोहन सिंह 2005 12 03 y 2014 03 31 y Closed
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना (JNNURM) भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष २००५ में शुरू की गयी एक एक योजना थी जिसका उद्देश्य भारत के कुछ चुने हुए शहरों में विकास को गति प्रदान करना था। इसका शुभारम्भ तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ३ दिसंबर २००५PM launches Jawaharlal Nehru National Urban Renewal Mission प्रधानमन्त्री ने जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना की शुरुआत की http://jnnurm.nic.in/wp-content/uploads/2011/01/Prime-Ministers-Office.htm http://jnnurm.nic.in 8 जनवरी 2017 en नई दिल्ली 3 दिसम्बर 2005 https://web.archive.org/web/20120517045523/http://jnnurm.nic.in/wp-content/uploads/2011/01/Prime-Ministers-Office.htm 17 मई 2012 dead को किया था और इसका नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया था। प्रारम्भ में सात वर्षों (२०१२ तक) के लिए शुरू की गयी इस योजना के तहत भारतीय शहरों में अवस्थापनात्मक सुविधाओं और नगरीय सुविधाओं के विकास हेतु चरणबद्ध तरीके से योजना के लक्ष्यों को लागू करने का प्रस्ताव था और बाद में इसे दो वर्षों के लिए बढ़ा कर मार्च २०१४ तक जारी रखा गया।
इस वृहद् स्तर की योजना में भारतीय संविधान के ७४वें संशोधन के अनुरूप नगरों में "आर्थिक रूप से कार्यक्षम, लाभकारी और उत्तरदायी" नागरीय अवस्थापनाओं का विकास सुनिश्चित करने, नगरों के पुराने बसे इलाकों में आवागमन अवरोध मिटाने, और गरीब लोगों तक आम नागरिक सुविधाओं को पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया था।Jawaharlal Nehru National Urban Renewal Mission:Overview - Objectives of the Mission परिचय - योजना के उद्देश्य http://jnnurm.nic.in/wp-content/uploads/2011/01/PMSpeechOverviewE.pdf jnnurm.nic.in शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार 8 जनवरी 2017 en नई दिल्ली 5 https://web.archive.org/web/20161123071552/http://jnnurm.nic.in/wp-content/uploads/2011/01/PMSpeechOverviewE.pdf 23 नवंबर 2016 dead इस योजना के तहत कुल ६३ शहरों को चुना गया था जिनमें ७ शहर चालीस लाख से अधिक जनसंख्या वाले, २८ शहर दस लाख से चालीस लाख की जनसंख्या वाले और २८ शहर दस लाख से कम जनसंख्या वाले थे; योजना में २००५ से २००७ की अवधि में कुल भारतीय रुपया१,२०,५३६ करोड़ के निवेश का प्रस्ताव था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
JnNURM का होमपेज
JnNURM जानकारी केंद्र, नई दिल्ली
भारत शहरी पोर्टल - JnNURM
श्रेणी:भारत में सरकारी योजनाएँ
श्रेणी:भारत के सरकारी आयोग