Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द एडवेंचर ऑफ़ द स्पेकेल्ड बैंड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द एडवेंचर ऑफ़ द स्पेकेल्ड बैंड 150px सिडनी पागेट द्वारा १८९२ में निर्मित चित्र आर्थर कॉनन डॉयल अंग्रेजी द एडवेंचर्स ऑफ़ शर्लक होम्स १८९२ "द एडवेंचर ऑफ़ द स्पेकेल्ड बैंड" स्कॉटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा शर्लक होम्स पर लिखी गई ५६ लघुकथाओं में से एक है। यह द एडवेंचर्स ऑफ़ शर्लक होम्स में एकत्रित बारह कहानियों में आठवीं है। इसके अतिरिक्त यह उन चार शर्लक होम्स कहानियों में से एक है, जिन्हें लॉक रूम मिस्ट्री के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। यह कहानी पहली बार फरवरी १८९२ में स्ट्रैंड पत्रिका में प्रकाशित हुई थी, जिसमें इसके चित्र सिडनी पागेट द्वारा बनाये गए थे। अगस्त १९०५ में फिर इसे न्यू यॉर्क वर्ल्ड में अन्य शीर्षक "द स्पॉटेड बैंड" के तहत प्रकाशित किया गया था। डॉयल ने बाद में खुलासा किया कि उनके अनुसार यह उनकी सर्वश्रेष्ठ होम्स कहानी थी। Green Richard Lancelyn The Adventures of Sherlock Holmes ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 1998 Explanatory Notes 361–367 0-19-283508-4 https://archive.org/details/adventuresofsher00doyl_2/page/361 डॉयल ने इस कहानी के आधार पर एक भी नाटक लिखा और बनाया था। इस नाटक का प्रीमियर ४ जून १९१० को लंदन के एडेलफी थियेटर में हुआ, और इसमें एच ए सैंट्सबरी ने शर्लक होम्स और लिन हार्डिंग ने डॉ ग्रिम्सबी रॉयलॉट की भूमिका निभाई थी। इस नाटक का नाम "द स्टोनर केस" रखा गया था, और इसके कई विवरण कहानी से अलग थे, जिनमें कुछ पात्रों के नाम भी शामिल थे। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ गूगल बुक्स पर "द एडवेंचर ऑफ़ द स्पेकेल्ड बैंड" श्रेणी:लघुकथाएँ