411 REFERENCE · Wikipedia
अर्गुन नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|शिल्का नदी और अर्गुन नदी के मिलाप से ही अमूर नदी जन्म लेती है
अर्गुन नदी (रूसी: Аргунь) या ऍर्गुन नदी (मंगोल: Эргүнэ) पूर्वी रूस और पूर्वोत्तरी चीन की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित १,६२० किलोमीटर लम्बी एक नदी है। इसका जन्म चीन द्वारा नियंत्रित भीतरी मंगोलिया क्षेत्र में स्थित महान ख़िन्गन पर्वत शृंखला के पश्चिमी भाग में होता है। अर्गुन नदी आगे चलकर शिल्का नदी से मिलती है और इन दोनों के मिलाप के बाद इसे अमूर नदी के नाम से जाना जाता है।Rivers of the world: a social, geographical, and environmental sourcebook James R. Penn ABC-CLIO, 2001 9781576070420 http://books.google.com/books?id=koacGt0fhUoC ... The Amur River is formed by the confluence of the Shilka and Argun Rivers ... 26 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20130527032302/http://books.google.com/books?id=koacGt0fhUoC 27 मई 2013 live
मंगोल इतिहास में महत्त्व
मंगोल भाषा का सब से प्राचीन ग्रन्थ 'मंगोलों का गुप्त इतिहास' नामक पुस्तक है, जो १३वीं शताब्दी में लिखा गया था। इसमें एक मिथ्य-कथा है जिसमें कहा गया है कि मंगोलों में कभी बहुत ख़ून-ख़राबा हुआ जिस से अर्गुन-ख़ुन नामक मंगोलों का एक क़बीला नष्ट हो गया और उसके केवल दो पुरुष और दो स्त्रियाँ ही बचे। वह भागकर अर्गुन नदी के आरम्भिक क्षेत्र में पहुँच गए, जो बहुत ही वीरान और दुर्गम इलाक़ा था। यहाँ उनके घोड़ों के लिए घास भी थी और मौसम भी सेहत के लिए लाभदायक था। यह क़बीला यहाँ पर पनपने लगा और उन्हें लोहे के साथ औज़ार और शस्त्र बनाना भी आ गया। इनमें इतनी क्षमता आ गई कि वे मंगोलिया के अन्य भागों में फैल सके।
इन्हें भी देखें
अमूर नदी
शिल्का नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:रूस की नदियाँ
श्रेणी:साइबेरिया