411 REFERENCE · Wikipedia
आई हेट लव स्टोरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आई हेट लव स्टोरी आई हेट लव स्टोरी.jpg पोस्टर पुनीता मल्होत्रा करण जोहरहीरू यश जोहररोनी स्क्रूवाला पुनीता पुनीत इमरान खानसोनम कपूरसमीर दत्तानीसमीर सोनीब्रुना अब्दुल्ला विशाल शेखर अयानंका बोस अकिव अली धर्मा प्रोडक्शंसयूटीवी मोशन पिक्चर्स y 2010 7 2 135 मिनटMovie Details: I Hate Luv Storys http://www.amcentertainment.com/Movies/I_Hate_Luv_Storys/ Amcentertainment.com 6 जुलाई 2010 https://archive.today/20130120235426/http://www.amcentertainment.com/Movies/I_Hate_Luv_Storys/ 20 जनवरी 2013 dead 17 cI Hate Luv Stories, a hit http://www.screenindia.com/news/i-hate-luv-stories-a-hit/643373/ Screenindia.com 9 जुलाई 2010 Namita Nivas https://web.archive.org/web/20100712231809/http://www.screenindia.com/news/i-hate-luv-stories-a-hit/643373/ 12 जुलाई 2010 dead 43.68 cTop Lifetime Grossers 2010-2019 http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=312&catName=TGlmZXRpbWU 13 फ़रवरी 2011 https://archive.today/20120724012623/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=312&catName=TGlmZXRpbWU 24 जुलाई 2012 live भारत हिन्दी
आई हेट लव स्टोरीज़ एक भारतीय हास्य-रोमांस वाली हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन पुनीत मल्होत्रा ने और निर्माण करन जोहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स और रोनी स्क्रूवाला ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले की है। जिसमें इमरान खान और सोनम कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है।
कहानी
सिमरन (सोनम कपूर) को बॉलीवुड के फिल्मों वाला प्यार बहुत अच्छा लगता है और अपने अच्छे नौकरी और एक अच्छे मंगेतर, राज (समीर दत्तानी) के साथ एक सपनों की जिंदगी जीती रहती है। पर उसकी मुलाक़ात उसके पसंदीदा हिन्दी फिल्मों के सहायक निर्देशक, जय (इमरान खान) से होती है, जिसे प्यार की कहानियों से नफरत रहता है और प्यार जैसी चीजों पर कोई विश्वास भी नहीं रहता। दोनों शुरू में एक दूसरे से नफरत करते हैं, पर बाद में दोस्त बन जाते हैं।
सिमरन की जय के साथ दोस्ती हो जाने के बाद उसे लगता है कि राज उसके लिए सही इंसान नहीं है और वो जय से प्यार करने लगती है। वो अपने प्यार के बारे में जय को बताती है, लेकिन जय उसे समझाता है कि वो बस उसे केवल दोस्त के रूप में देखता है। दिल टूटने के बाद सिमरन वहाँ से बिना कुछ बोले चले जाती है।
उसके चले जाने के बाद जय को उसकी कमी खलने लगती है। उसे एहसास होता है कि वो उससे प्यार करने लगा है। वो इस बात को सिमरन को बताने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार सिमरन मना कर देती है, क्योंकि वो राज की भावनाओं के साथ दुबारा नहीं खेलना चाहती है।
बाद में जब सिमरन को राज शादी के लिए पूछता है तो वो हाँ क़ह देती है लेकिन बाद में उसे बताती है कि वो उससे प्यार नहीं करती है। इसके बाद वो जय से मिलने की चाह में फिल्म के प्रीमियर पे आ जाती है। वहीं जय वहाँ से जाने के लिए हवाई अड्डे पर आता है, वहाँ उसकी माँ उसे हार न मानने को कहती है। उनकी बात मान कर जय भी प्रीमियर में वापस आता है और सिमरन को उसके बाहर देखता है। दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और कहानी समाप्त हो जाती है।
कलाकार
इमरान खान - जय ढींगरा
सोनम कपूर - सिम्रण
समीर दत्तानी - राज ढोलकिया
समीर सोनी - वीर कपूर
ब्रुना अब्दुल्ला - गिसल
केतकी डेव - सिम्रण की माँ
अंजू महेंद्र - जय की माँ
अमीर अली - राजीव कुमार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.ihateluvstorys.com/
1667838
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2010 में बनी हिन्दी फ़िल्म