411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ीनत अमान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Zeenat Aman at the Society Achievers Awards 2018.jpg 1951 11 19 अभिनेत्री
ज़ीनत अमान (जन्म: 19 नवंबर, 1951) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री और पूर्व मॉडल हैं। इन्हें 1970 और 1980 के दशक के दौरान हिन्दी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता हैं। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने पर, ज़ीनत अमान को परवीन बॉबी के साथ, हिन्दी सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों को आधुनिक रूप देकर उनकी छवि पर स्थायी प्रभाव छोड़ने का श्रेय दिया गया है।
व्यक्तिगत जीवन
ज़ीनत अमान का जन्म बम्बई में 1951 में एक मुस्लिम पिता और हिन्दू मां के घर हुआ था। उनकी मां महाराष्ट्र की हैं। जीनत अभिनेता रज़ा मुराद की चचेरी बहन और अभिनेता मुराद की भतीजी हैं। जब ज़ीनत अमान 13 साल की थी, उनके पिता की मृत्यु हो गई।शादीशुदा एक्टर के प्यार में पड़ खूब टॉर्चर हुई थीं जीनत अमान, 5 स्टार होटल में की थी जमकर पिटाई https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/zeenat-aman-birthday-special-relationship-with-sanjay-khan 26 मार्च 2019 अमर उजाला https://web.archive.org/web/20190327091220/https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/zeenat-aman-birthday-special-relationship-with-sanjay-khan 27 मार्च 2019 live उनकी माँ ने बाद में हेंज नाम के एक जर्मन व्यक्ति से शादी की और जर्मन नागरिकता भी प्राप्त की। ज़ीनत ने मज़हर ख़ान से शादी की थी, हालांकि वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं था।
फिल्मी सफर
ज़ीनत का फ़िल्मी करियर 1971 में हलचल में एक छोटी भूमिका के साथ शुरू हुआ।ज़ीनत अमान के बारे में 30 रोचक जानकारियां http://hindi.webdunia.com/bollywood-focus/zeenat-aman-30-interesting-facts-115111800059_1.html 26 मार्च 2019 वेबदुनिया hi https://web.archive.org/web/20190325141838/http://hindi.webdunia.com/bollywood-focus/zeenat-aman-30-interesting-facts-115111800059_1.html 25 मार्च 2019 dead हंगामा (1971) में उनकी दूसरी संक्षिप्त भूमिका थी; लेकिन दोनों फिल्में असफल रहीं। बाद में देव आनन्द ने उन्हें हरे रामा हरे कृष्णा (1971) में अपनी बहन का किरदार दिया। हरे रामा हरे कृष्णा (1971) में, ज़ीनत अमान ने आर॰ डी॰ बर्मन के गीत "दम मारो दम" की सहायता से, जेनिस के रूप में दर्शकों का दिल जीत लिया।जीनत अमान को प्रपोज करने के लिए देवानंद ने रखी थी पार्टी, यहीं पर मिला था उन्हें सबसे बड़ा धोखा https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/dev-anand-loves-zeenat-aman-and-wants-to-propose-her?pageId=3 26 मार्च 2019 अमर उजाला https://web.archive.org/web/20190327090601/https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/dev-anand-loves-zeenat-aman-and-wants-to-propose-her?pageId=3 27 मार्च 2019 live उन्होंने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अर्जित किया।
1970 के दशक में, देव-जीनत की जोड़ी को आधा दर्जन फिल्मों में देखा गया; हीरा पन्ना (1973), इश्क इश्क इश्क (1974), प्रेम शस्त्र (1974), वारंट (1975), डार्लिंग डार्लिंग (1977) और कलाबाज़ (1977)। इनमें से, वारंट, बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सफलता थी। 1973 की यादों की बारात में "चुरा लिया है तुमने" गीत से भी वह बहुत लोकप्रिय हुई।
1978 में शालीमार और सत्यम शिवम सुन्दरम जैसी उनकी फिल्में तो फ्लॉप रही। लेकिन हीरालाल पन्नालाल और चोर के घर चोर उनकी सफल फिल्म रही। डॉन (1978) भी उनकी सफल फिल्मों में से एक रही। उन्होंने धरम वीर (1977), छलिया बाबू (1977), द ग्रेट गैम्बलर (1979), कुर्बानी (1980), अलीबाबा और चालीस चोर, दोस्ताना (1980) और लावारिस (1981) जैसी हिट फिल्मों में अभिनय करना जारी रखा।
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2003 बूम 1999 भोपाल एक्सप्रेस ज़ोहराबाई 1989 तुझे नहीं छोड़ूँगा 1988 नामुमकिन 1986 बात बन जाये निशा सिंह 1986 हाथों की लकीरें गीता मोहन 1985 अमीर आदमी गरीब आदमी कविता 1985 यादों की कसम 1985 भवानी जंकशन 1984 पाखंडी 1984 यह देश सुमति 1984 जागीर सीमा 1984 मेरी अदालत 1984 सोनी महिवाल ज़रीना 1983 तकदीर निशा 1983 हम से है ज़माना निशा ठाकुर 1983 बंधन कच्चे धागों का 1983 पु्कार जूली 1983 महान रीटा 1982 वकील बाबू 1982 दौलत गीता 1982 अशान्ति सोनिया 1982 जानवर 1982 गोपीचन्द जासूस 1982 तीसरी आँख बर्खा 1982 सम्राट 1981 लावारिस मोहिनी 1981 क्रोधी नीरा कुमार साहनी 1980 राम बलराम मधु 1980 टक्कर सपना 1980 बॉम्बे 405 मील राधा 1980 कुर्बानी शीला 1980 दोस्ताना शीतल साहनी 1980 अलीबाबा और चालीस चोर 1980 अब्दुल्ला 1979 द ग्रेट गैम्बलर शबनम 1979 सिनेमा सिनेमा 1978 चोर के घर चोर 1978 डॉन 1978 सत्यम शिवम सुन्दरम रूपा 1978 हीरालाल पन्नालाल रूबी 1977 कलाबाज़ लीज़ा/राधा सप्रू/टीना 1977 छलिया बाबू रीटा 1977 धरम वीर 1977 आशिक हूँ बहारों का 1977 डार्लिंग डार्लिंग 1977 पापी 1975 वारंट रीटा वर्मा 1975 चोरी मेरा काम शर्मीली 1974 इश्क इश्क इश्क 1974 अजनबी 1974 रोटी कपड़ा और मकान शीतल 1974 मनोरंजन निशा 1974 प्रेम शस्त्र 1973 धुंध रानी रंजीत सिंह 1973 यादों की बारात सुनीता 1973 हीरा पन्ना पन्ना 1971 हंगामा 1971 हरे रामा हरे कृष्णा 1970 द ईविल विद इन
1970 हलचल ।। ।।
इन्हें भी देखें
राधिका आप्टे
ममता कुलकर्णी
मन्दाकिनी
रिया सेन
सिमी गरेवाल
पाउली दाम
सोनाली राऊत
शर्लिन चोपड़ा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
जीनत अमान : हिन्दी फिल्मों की पहली बोल्ड नेत्री
0023868
याहू! मूवीज़ पर ज़ीनत अमान
श्रेणी:1951 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री