Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सफदरजंग का मकबरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सफ़दरजंग का मकबरा Delhi Safdarjung's Tomb.jpg सफदरजंग का मकबरा India New Delhi 28.5893011 77.2083795 दिल्ली भारत नवाब शुजा-उद-दौल्ला ने 1754 ई.में मुगल वास्तुकला सफदरजंग का मकबरा दिल्ली की प्रसिद्ध एतिहासिक इमारतों में से एक है। यह मकबरा दक्षिण दिल्ली में श्री औरोबिंदो मार्ग पर लोधी मार्ग के पश्चिमी छोर के ठीक सामने स्थित है। thumb|left|सफदरजंग सफदरजंग का मकबरा अंतिम मुगल बादशाह मुहम्मद शाह (1719-1748) के शक्तिशाली व कुशल प्रधान मंत्री सफदरजंग की स्मृति में नवाब शुजा-उद-दौल्ला ने 1754 ई.में बनवाया था। यहां सफदरजंग और उनकी बेगम की कब्र बनी हुई है। इसे आज भी मुगल वास्तु कला का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है। केन्द्रीय इमारत में एक बड़ा गुम्बद है जो सफ़ेद संगमरमर पत्थर से निर्मित है। शेष इमारत लाल बलुआ पत्थर से बनी है। इसका स्थापत्य हुमायूँ मकबरे के ढांचे पर ही आधारित है। मोती महल, जंगली महल और बादशाह पसंद नाम से पैवेलियन भी बने हुए हैं। चारों ओर पानी की चार झीलें हैं, जो चार इमारतों तक जाती हैं। पूर्व दिशा में मुख्य द्वार है, जो श्री औरोबिन्दो मार्ग पर स्थित है। अन्य इमारतों में लोगों के लिए रिहायशी सुविधाएं हैं। मुख्य इमारत में जुड़े हुए ही चार अष्टकोणीय मीनारें भी हैं। http://www.culturalindia.net/monuments/safdarjung-tomb.html सफदरजंग टोंब 20 दिसंबर 2007 एचटीएम कल्चरलइंडिया.नेट अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20071030032522/http://www.culturalindia.net/monuments/safdarjung-tomb.html 30 अक्तूबर 2007 dead कलादीर्घा सन्दर्भ इन्हें भी देखें शालीमार बाग काशमीर लखनऊ बाहरी कड़ियाँ सफदरजंग का वंश सफदरजंग सफदरजंग के सिक्के मकबरा श्रेणी:दिल्ली के दर्शनीय स्थल श्रेणी:स्थापत्य