411 REFERENCE · Wikipedia
हद कर दी आपने
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हद कर दी आपने हद कर दी आपने.jpg हद कर दी आपने का पोस्टर राजीव आनन्द राकेश मल्होत्रा मनोज अग्रवाल आनन्द राज आनन्द सतीश जैन गोविन्दा, रानी मुखर्जी, रितु शिवपुरी, परेश रावल, सतीश कौशिक राजीव कौल प्रफुल पारेख 14 अप्रैल, 2000 भारत हिन्दी
हद कर दी आपने 2000 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में गोविन्दा और रानी मुखर्जी हैं। इस फिल्म में गोविन्दा ने छः किरदार निभाए थे।54 के हुए ‘चीची’, एक्ट्रेस ‘नीलम कोठारी’ से करना चाहते थे शादी http://hindi.apnlive.com/entertainment-news/today-is-54th-birthday-celebration-of-govinda-30656 5 जुलाई 2018 एपीएन लाइव हिन्दी 21 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20180705235129/http://hindi.apnlive.com/entertainment-news/today-is-54th-birthday-celebration-of-govinda-30656 5 जुलाई 2018 dead
संक्षेप
राज (गोविन्दा) प्राइवेट जासूस है जिसे उसका दोस्त संजय (निर्मल पांडे) यूरोप के टूर पर अपनी बीवी की जासूसी पर रखता है ताकि वह साबित कर सके कि उसका विवाहेतर संबंध है और उसे तलाक मिल जाए। संजय की बीवी अंजलि (रितु शिवपुरी) भी इसी मकसद से अपनी सहेली जिसका नाम भी अंजलि है (रानी मुखर्जी) को यूरोप भेजती है। दोनों पति-पत्नी सोचते हैं कि उनका साथी यूरोप गया है जबकि दोनों ही नहीं जाते हैं।
यूरोप में राज और अंजलि थोड़ी नोक-झोंक के बाद एक दूसरे के प्यार में पड़ते हैं। पहले वहाँ राज किसी और को संजय की पत्नी समझता है और उसका पीछा करता है और सबूत इकट्ठा करता है। बाद में उसको यह लगता है उसकी अंजलि ही उसके दोस्त की बीवी है। फिर वो खुद को कसूरवार समझता है। बाद में अंजलि भी उसको अपनी सहेली का पति समझने लगती है। इस कारण दोनों में गलतफहमी हो जाती है और दोनों एक दूसरे को छोड़ देते हैं। अंत में राज को पता चलता है कि अंजलि की कभी शादी नहीं हुई और वो कुँवारी है। उसकी शादी होने वाली होती है जब वो उसे जाकर मनाता है।
मुख्य कलाकार
गोविन्दा - राज मल्होत्रा (राजू)
रानी मुखर्जी - अंजली खन्ना
निर्मल पांडे - संजय खन्ना
रितु शिवपुरी - अंजलि खन्ना
जॉनी लीवर - वकील पिता एवं बेटा
सतीश कौशिक -प्रकाश चौधरी
परेश रावल - कैलाश पटेल
टिन्नू आनन्द - अंजलि के पिता
स्मिता जयकर - अंजलि की माता
अवतार गिल - सह यात्री बखियानी
नवनीत निशान -चौधरी की पत्नी
तनाज़ कुर्रिम - पटेल की पत्नी
हिमानी शिवपुरी - बखियानी की पत्नी
विजू खोटे
राकेश बेदी
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी आनन्द राज आनन्द हद कर दी आपने उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 5:21 बेकरार मैं बेकरार सोनू निगम 4:49 कुडी कंवारी तेरे पीछे पीछे जसपिंदर नरूला 3:58 ओए राजू प्यार न करियो आनन्द राज आनन्द 5:56 फ़िर तोते से बोली मैना उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल, विनोद राठोड़, सुदेश भोंसले, आनन्द राज आनन्द 6:16 तुरी तुरी रप्पा आनन्द राज आनन्द, अनुराधा पौडवाल, विनोद राठोड़, विभा शर्मा, मोहम्मद अज़ीज़ 7:06 मुझे कुछ तुमसे है कहना विभा शर्मा, उदित नारायण 4:59
परिणाम
हद कर दी आपने हिट रही थी और इसे गोविन्दा के 90 के दशक की हीरो नं॰ 1, हसीना मान जायेगी, दीवाना मस्ताना, कुली नं॰ 1 और साजन चले ससुराल के साथ सफल हास्य फिल्मों में से एक रूप में गिना जाता है।आख़िर कहाँ गए 'हीरो नंबर वन' गोविंदा https://www.bbc.com/hindi/entertainment-44341809 5 जुलाई 2018 बीबीसी हिन्दी 3 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180718022749/https://www.bbc.com/hindi/entertainment-44341809 18 जुलाई 2018 live इसने पहले सप्ताहांत में 2 करोड़ और भारत में कुल 12 करोड़ कमाए। दुनियाभर में कमाई 20 करोड़ होने के कारण फिल्म व्यावसायिक नजरिए से सफल रही थी।हद कर दी आपने की कमाई का ब्योरा https://bestoftheyear.in/hi/फ़िल्म/हद-कर-दी-आपने/ 5 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20190704063257/https://bestoftheyear.in/hi/%E0%A4%AB%E0%A4%BC%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AE/%e0%a4%b9%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87/ 4 जुलाई 2019 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0244528 हद कर दी आपने
श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में