Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार (1965 में आरम्भ) भारत एवं सोवियत संघ के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत के साहित्यकारों एवं कलाकारों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है जिसे सोवियत संघ की ओर से भारत-स्थित सोवियत दूतावास के तत्वावधान में प्रदान किया जाता रहा है। == परिचय == सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार का आरंभ सन् 1965 ई॰ में हुआ। सोवियत संघ एवं भारत के मित्रतापूर्ण संबंधों को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से परिचालित श्रेष्ठ साहित्यिक कृतियों के अतिरिक्त चित्रकला जैसे क्षेत्र में भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित सोवियत दूतावास के तत्वावधान में पुरस्कार के लिए गठित समिति के द्वारा पुरस्कार प्रदान करने हेतु व्यक्ति एवं कृति का चयन किया जाता है। इसका पहला साहित्यिक पुरस्कार 15 नवंबर 1965 को हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि सुमित्रानन्दन पन्त को श्रीमती इन्दिरा गाँधी के द्वारा प्रदान किया गया था। आरंभ में इसके अंतर्गत ₹15000 की राशि प्रदान करने के अतिरिक्त 2 सप्ताह के लिए रूस-भ्रमण की सुविधा प्रदान की जाती थी। बाद में यह पुरस्कार प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में विभाजित करके एक साथ अनेक लोगों को प्रदान किया जाने लगा। प्रथम श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹10,000 नकद और दो सप्ताह की सोवियत रूस की यात्रा का प्रावधान था। द्वितीय श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹5000 नकद एवं दो सप्ताह की सोवियत यात्रा का प्रबन्ध था। == पुरस्कृत साहित्यकार == == इन्हें भी देखें == == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==