411 REFERENCE · Wikipedia
बच्चावाली तोप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
24.187371 88.268602 title
thumb|बच्चावाली तोप
बच्चावाली तोप, मुर्शिदाबाद जिले के निज़ामत किला परिसर के उद्यान में स्थित एक तोप है। यह निज़ामत इमामबाड़ा और हज़ारद्वारी महल के बीच स्थित है और इसके पश्चिम में मदीना मस्जिद मौजूद है। यह तोप दो भिन्न व्यास वाले हिस्सों से मिल कर बनी है। इस तोप को 12 वीं और 14 वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था, संभवतः इसका निर्माण गौर के मुस्लिम शासकों ने किया था। मूल रूप से इस तोप को इच्छागंज के रेत के किनारे पर स्थापित किया गया था हालांकि, यह अज्ञात है कि यह इच्छागंज कैसे पहुँची। इसका उपयोग मुर्शिदाबाद शहर को उत्तर पश्चिमी हमलों से बचाने के लिए किया गया था। 1846 में लगी भीषण आग के बाद निज़ामत इमामबाड़े का पुनर्निर्माण किया गया और निर्माणकार्य पूरा होने के बाद, सर हेनरी टोरेन्स जो कि गवर्नर जनरल के एक एजेंट थे, के सुझाव के अनुसार पवित्र निज़ामत इमामबाड़ा के वास्तुकार सादिक़ अली खान ने तोप को उसकी वर्तमान जगह में स्थानांतरित कर दिया।
सन्दर्भ