Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वतंत्रता स्मारक (कम्पूचिया)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्वतंत्रता स्मारक វិមានឯករាជ្យ विम्येन एकऽरीच km 100 riel 2001 obverse.jpg 100 रियल के नोट के पश्चभाग पर स्वतंत्रता स्मारक की छवी नोम पेन्ह title 20 ft m 0 1958 1962 पूर्ण वान्न मौलीवान्न जनसाधारण स्मारक(राष्ट्रीय स्मारक) स्वतंत्रता स्मारक (ख्मेर:វិមានឯករាជ្យ, "विम्येन एकऽरीच"; संस्कृत:विमान एकराजम् से) कम्पूचिया(कम्बोडिया) की राजधानी, नोम पेन्ह में स्थित एक स्मारक है, जिसे वर्ष 1958 में कम्पूचिया की फ्रांस से स्वनंत्रताप्रापती की स्मृती में निर्मित किया गया था। इसका उदधाटन 9 नवम्बर 1962 को, स्वतंत्रता की 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुआ था। दृढ़ पारम्परिक वास्तूशैली में बना यह स्मारक नोम पेन्ह के केन्द्र में नोरोदोम और सिंहानोउक मार्गों के चौराहे पर स्थित है। इसकी बनावट को विख्यात कम्बोडियाई वास्तुकार(आर्क़िटेक्ट) वान्न मौलीवान्न ने तईयार किया था। वास्तुकारी एवं विवरण thumb|right|300px|ताकेओ शहर में स्वतंत्रता स्मारक की एक नकल पारंपरिक कम्पूचियाई वास्तूशैली में बने इस स्मारक को एक पद्माकार मंदिर या स्तूप के आकार का बनाया गया है, जिसमें वास्तूकार वान्न मौलीवान्न ने खमेर वास्तुपरंपरा के अनेक परंपरिक रूपांकनों का उपयोग किया है। इस मंदिर रूपी स्मारक को अंगकोर वाट की रूपाकृती के तर्ज़ पर बनाया गया है, विशेश कर इसका शिखर पारम्परिक खमेर वास्तूशैली की है, जो अंगकोर वाट सहित अनेकों ऐनिहासिक कम्पूचियाई मंदिरों और स्तूपों में देखी जा सकती है। इस संरचना का सतहदार शिखर 20फुट ऊंचा है, जो कई(सात) वृत्ताकार शीर्ष-दृश्य वाले सतहों से बना है जिसमें से प्रत्येक सतह की त्रिज्या ऊंचाई के साथ कम होती जाती है, साथ ही इस पर विभिन्न शिल्प-रूपांकन अंकित हैं जिन्के परिणामस्वरूप इसे एक पद्माकार मिलता है। इसकी वास्तुकारी में वास्तुकार मौलिवान्न ने दृढ़तः लोकप्रिय वास्तुशैली का उपयोग किया है। रात के समय इस स्मारक को कम्बोडिया के राष्ट्रीय ध्वज के रंग- लाल, नीले और रफ़ेद रंग की रौशनी से प्रकाशित किया जाता है। स्थिति स्वतंत्रता स्मारक राजधानी के दो प्रमुख सड़क: नोरोदोम और सिहानोउक मेर्गों के चौराहे पर स्थित है। यह चौराहे के गोलंबर पर स्थित है। इसे कई समारोहों के लिये एक मंच के रूप में उपयोग किया जाता है। यहां आगंतुकों का प्रवेश निःशुल्क है एवं शहर के केन्द्र में होने के कारण यह स्थान आम तौर पर चहल-पहल से भरपूर रहता है। भूमिका व महत्ता thumbnail|रूसी प्रधानमंत्री डिमिट्री मेडवेडेव श्रद्धांजली पेश करते हुए यह स्मारक कम्बोडिया की स्वतंत्रता का प्रतीक है, साथ ही यह स्वतंत्रता संग्राम में मारे गए शहीदों की समाधी स्थल का भी स्थान है। राष्ट्रीय त्योहारों, विशेश रूप से स्वतंत्रता दिवस और संविधान के प्रख्यापन की वर्षगांठ(संविधान दिवस), के अवसर पर राजकीय अनुष्ठानों का यह ध्यान केन्द्र होता है। राजकीय एवं राष्ट्रीय उत्सवों पर कम्बोडिया के नरेश यहीं से अपना भाषण देते हैं एवं अन्य महत्वपूर्ण समारोहों का संचालन भी यहीं से किया जाता है। अंतराष्ट्रीय अतिथिगण एवं राष्ट्राध्यक्षगण इस स्मारक में अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। सन्दर्भ 11.5564 104.9281 type:landmark_region:KH-12 title श्रेणी:कम्बोडिया की वास्तुकला श्रेणी:नोम पेन्ह के दर्शनीय स्थल श्रेणी:नोम पेन्ह के पर्यटन स्थल श्रेणी:राष्ट्रीय स्मारक श्रेणी:नोम पेन्ह श्रेणी:नाॅमपेन्ह