Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैमोरी कार्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|मेमोरी कार्ड सृजन में मिनियेचराइज़ेशन दृश्य है; समय के साथ मेमोरी कार्ड्स का आकार घटता गया जबकि उनका लॉजिक आकार बढ़ता गया। बायें से दायें: कॉम्पैक्टफ्लैश (३२ एम.बी), एसडी (१२८ एम.बी), मिनी एसडी (१.० जी.बी), एवं माइक्रोएसडी (२.० जी.बी) मेमोरी कार्ड या फ़्लैश मेमोरी कार्ड, सॉलिड स्टेट फ्लैश मेमोरी डाटा स्टोरेज आंकड़ों को एकत्र करने वाली इलेक्ट्रॉनिक युक्ति होती है, जिसका प्रयोग मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा, म्यूज़िक प्लेयर और वीडियो गेम जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। इसमें प्रोगाम दोबारा लिखा जा सकता है और परिवर्तन भी किये जा सकते हैं।मेमोरी कार्ड https://web.archive.org/web/20201127145923/https://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-95722.html 27 नवंबर 2020 |हिन्दुस्तान लाइव। १० फ़रवरी २०१० सन् १९९० में बाजारों में उतरा पीसी कार्ड, पहला मेमोरी कार्ड था, जिसका वर्तमान में औद्योगिक रूप में प्रयोग होता है। १९९० में पीसी कार्ड से आकार में छोटे कई दूसरे मेमोरी कार्ड भी आए, जिनमें कॉम्पैक्ट फ्लैश, स्मार्ट मीडिया और मिनी कार्ड थे। वहीं मोबाइल फोन, वीडियो गेम और पीडीए जैसी युक्तियों में एमबेडेड मेमोरी कार्ड का प्रयोग भी होने लगा। १९९० से २००० के दशक में तक नए तरीके के कई मेमोरी कार्ड आए जिनमें मेमोरी स्टिक, एक्सडी पिक्चर जैसे कार्ड मुख्य थे। इनका आकार छोटा था। वर्तमान कंप्यूटरों, मोबाइल फोन में मेमोरी कार्ड के लिए स्थान (स्लॉट) होता है। कुछ उपकरणों में एक से अधिक मेमोरी कार्ड का भी प्रयोग किया जा सकता है। प्रकार माइक्रो एसडी कार्ड यह उपकरण में कार्यानुसार जोड़कर कार्य पूर्ण होने पर निकाला जा सकने वाला फ्लैश मेमोरी कार्ड होता है। इसका प्रयोग मुख्यत: मोबाइल फोन के साथ पोर्टेबल मीडिया प्लेयर, जीपीएस डिवाइस आदि में किया जाता है। यह आकार में सबसे छोटा मेमोरी कार्ड होता है। मिनी एसडी कार्ड मिनी कार्ड फॉर्म फैक्टर रिमूवेबल और पोर्टेबल मेमोरी युक्ति होती है। फॉर्म फैक्टर यानि ऊर्जा का एक ऑब्जेक्ट से दूसरे ऑब्जेक्ट में स्थांतरण कर पाने में सक्षमता अच्छी होती है। इसका प्रयोग मोबाइल फोन, एमपीथ्री प्लेयर, डिजिटल कैमरा और दूसरे उपकरणों में होता है। एक्सडी पिक्चर कार्ड एक्सडी पिक्चर कार्ड मुख्यत: डिजिटल कैमरों में प्रयोग होते हैं। मूल एक्सडी कार्ड १६ एमबी से ५१२ एमबी तक के होते हैं। मल्टी मीडिया कार्ड यह कार्ड आकार में छोटे होते हैं। इनकी स्पीड तेज होती है। कुछ मेमोरी कार्डों की सारणी नाम लघु नाम फॉर्म फैक्टर DRMपीसी कार्डPCMCIA८५.६ × ५४ × ३.३ mmकोई नहींकॉम्पैक्टफ्लैश १CF-I४३ × ३६ × ३.३ mmकोई नहींकॉम्पैक्टफ्लैश २CF-II४३ × ३६ × ५.५ mmकोई नहींस्मार्टमीडियाSM / SMC४५ × ३७ × ०.७६ mmकोई नहींमेमोरी स्टिकMS५०.० × २१.५ × २.८ mmमैजिकगेटमेमोरी स्टिक ड्युओMSD३१.० × २०.० × १.६ mmमैजिकगेटमेमोरी स्टिक प्रो ड्युओMSPD३१.० × २०.० × १.६ mmमैजिकगेटमेमोरी स्टिक प्रो-एचजी ड्युओMSPDX३१.० × २०.० × १.६ mmमैजिकगेटमेमोरी स्टिक माइक्रो एम२M२१५.० × १२.५ × १.२ mmमैजिकगेटमिनियेचर कार्ड३७ x ४५ x ३.५ mmकोई नहींमल्टीमीडिया कार्डMMC३२ × २४ × १.५ mmकोई नहींलघुरूप मल्टीमीडिया कार्डRS-MMC१६ × २४ × १.५ mmकोई नहींएमएमसी माइक्रो कार्डMMCmicro१२ × १४ × १.१ mmकोई नहींसिक्योर डिजिटल कार्डSD३२ × २४ × २.१ mmCPRMएस एक्स एसSxSयुनिवर्सल फ्लैश स्टोरेजUFSमिनि एसडी cardminiSD२१.५ × २० × १.४ mmCPRMमाइक्रो एसडी cardmicroSD१५ × ११ × ०.७ mmCPRMएक्सडी पिक्चर कार्डxD२० × २५ × १.७ mmकोई नहींइंटेलिजेंट स्टिकiStick२४ x १८ x २.८ mmकोई नहींसीरियल फ्लैश मॉड्यूलSFM४५ x १५ mmकोई नहींमाइक्रो कार्डµcard३२ x २४ x १ mmज्ञात नहींएनटी कार्डNT NT+४४ x २४ x २.५ mmकोई नहीं नया उत्पाद तोशि‍बा कंपनी ने विश्व का प्रथम ६४ गीगाबाइट मेमोरी कार्ड बनाया है। वर्ष २००९ में इसी कंपनी ने १६ जीबी का मेमोरी कार्ड भी लॉन्च किया था। इस कार्ड की डेटा स्थानांतरण की गति‍ भी बहुत अधि‍क है। इसकी डेटा राइट गति ३५ एमबीपीएस और रीड गति ६० एमबीपीएस है जो २.४ जीबी वीडि‍यो संचिका को ७० सेकंड में लोड कर लेता है।http://hindi.webdunia.com/news/it/productwatch/0908/04/1090804104_1.htm 64 जीबी का मेमोरी कार्ड 11 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20090821012919/http://hindi.webdunia.com/news/it/productwatch/0908/04/1090804104_1.htm 21 अगस्त 2009 dead मेमोरी कार्ड व पेन ड्राइव का डाटा पासवर्ड से सुरक्षित भी किया जा सकता है। इसके लिये कई सॉफ्टवेयर उपकरण उपलब्ध होते हैं। इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है।पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड को पासवर्ड से सुरक्षित करें दीर्घा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Memory card मेमोरी कार्ड श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:हार्डवेयर श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना परीक्षित लेख