411 REFERENCE · Wikipedia
पालवर्ल्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पालवर्ल्ड Palworld Entertainment logo.jpg पालवर्ल्ड का आधिकारिक लोगो पॉकेटपेयर पॉकेटपेयर ताकुरो मिज़ोबे अनरियल इंजन 5 विंडोज़, एक्सबॉक्स वन, एक्सबॉक्स सीरीज़ एक्स/एस, मैकओएस, प्लेस्टेशन 5 विंडोज़, एक्सबॉक्स: 19 जनवरी 2024 प्लेस्टेशन 5: 25 सितंबर 2024 एक्शन-एडवेंचर, सर्वाइवल, मॉन्स्टर-टेमिंग एकल खिलाड़ी, मल्टीप्लेयर
पालवर्ल्ड (अंग्रेजी भाषा: Palworld) जापानी कंपनी पॉकेटपेयर द्वारा विकसित और प्रकाशित एक्शन-एडवेंचर, सर्वाइवल और मॉन्स्टर-टेमिंग गेम है। इसे 19 जनवरी 2024 को विंडोज़ और एक्सबॉक्स कंसोल के लिए शीघ्र पहुँच के रूप में प्रकाशित किया गया था।https://www.ign.com/articles/palworld-is-already-off-to-a-huge-start-on-steam Palworld Is Already Off to a Huge Start on Steam Yin-Poole Wesley 2024-01-19 IGN en 2026-03-07 सितंबर 2024 में इसे प्लेस्टेशन 5 के लिए भी रिलीज़ किया गया।
यह गेम पालपागोस द्वीप नामक एक खुली दुनिया में स्थापित है, जहाँ खिलाड़ी पाल नामक प्राणियों को पकड़ते हैं। गेम में इन खिलाड़ियों को आग्नेयास्त्रों से युक्त करने की अनुमति है, जिसके कारण इसे व्यंग्यात्मक रूप से बंदूकों वाला पोकेमॉन कहा जाता हैं।
विकास
इसे तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से खेला जाता है। खिलाड़ियों को जंगली पाल्स से लड़कर उन्हें"पाल स्फीयर का उपयोग करके पकड़ना होता है। पकड़े गए पाल्स का उपयोग युद्ध, यात्रा, छावनी निर्माण, खनन और खेती में किया जाता है। जीवित रहने के लिए पाल्स को खाने या उनका शिकार करने की भी अनुमति है।Almeida Deborah July 16, 2022 Palworld Is Perfect for Gamers Who Wish the Pokémon Universe Was Darker CBR
खेल निर्माता ताकुरो मिज़ोबे ने बताया कि उनका उद्देश्य माइनक्राफ्ट और रिमवर्ल्ड जैसे सर्वाइवल एलिमेंट्स को मॉन्स्टर-कलेक्टिंग के साथ मिलाना था।Donovan Imogen September 1, 2023 'Palworld' developer talks 'RimWorld' inspiration and map size in new Q&A NME
सफलता और विवाद
रिलीज़ के मात्र 6 दिनों के भीतर इसकी 80 लाख से अधिक प्रतियां बिक गईं।https://www.gematsu.com/2024/01/palworld-early-access-steam-sales-top-eight-million-in-less-than-six-days Palworld Early Access Steam sales top eight million in less than six days Romano Sal 2024-01-25 Gematsu en-US 2026-03-07 27 जनवरी 2024 https://web.archive.org/web/20240127234603/https://www.gematsu.com/2024/01/palworld-early-access-steam-sales-top-eight-million-in-less-than-six-days dead एक्सबॉक्स पर यह गेम पास के इतिहास की सबसे बड़ी थर्ड-पार्टी रिलीज़ बना।https://news.xbox.com/en-us/2024/01/31/palworld-biggest-3rd-party-game-pass-launch-ever/ Palworld Becomes the Biggest 3rd Party Game Pass Launch Ever Skrebels Joe 2024-01-31 Xbox Wire en 2026-03-07
भारी सफलता के साथ ही 'पाल्स' के डिज़ाइन को लेकर निंटेंडो (Nintendo) की पोकेमॉन फ्रेंचाइजी से चोरी के आरोप लगे। 19 सितंबर 2024 को, निंटेंडो और द पोकेमॉन कंपनी ने पेटेंट अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पॉकेटपेयर के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया।
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:एक्शन-एडवेंचर गेम
श्रेणी:सर्वाइवल गेम
श्रेणी:विंडोज़ गेम
श्रेणी:एक्सबॉक्स वन गेम
श्रेणी:प्लेस्टेशन 5 गेम
श्रेणी:अनरियल इंजन गेम