411 REFERENCE · Wikipedia
शूटिंग स्टार (कैंडलस्टिक पैटर्न)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2026
अंगूठाकार| शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न|पाठ=शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न
शूटिंग स्टार कैंडल एक बेयरिश ट्रेंड रिवर्शल कैंडल है, जो अपट्रेंड में चल रहे शेयर को डाउन ट्रेंड में बदल देता है | इस कैंडल में लोअर शैडो बहुत छोटी होती है या नहीं होती है लेकिन अपर शैडो, बॉडी के दुगने से भी अधिक बड़ी होती है | इसमें कैंडल के रंग का कोई खास फर्क नहीं पड़ता है लेकिन चूँकि ये एक बेयरिश ट्रेंड रिवर्शल पैटर्न है अतः यदि इस कैंडल का रंग लाल होता है तब कैंडल अधिक प्रभावशाली होता है | इस कैंडल का आकार इन्वर्टेड हैमर के आकार जैसा होता है | फर्क सिर्फ इतना होता है कि इन्वर्टेड हैमर चार्ट के बॉटम पर बनता है तथा शूटिंग स्टार कैंडल चार्ट के टॉप पर बनता है |
इस कैंडल का निर्माण तब होता है जब किसी शेयर में बुल्स के द्वारा बाज़ार खुलने के साथ बड़ी खरीदारी की जाती है | इस कारण शेयर खुलने के बाद तेज़ होकर ऊपर निकल जाती है लेकिन कुछ समय बाद 'मंदडीये शेयर में बड़ी बिकवाली कर देते है तथा कम्पनी का शेयर ऊपर से निचे आ जाता है तथा अपने ओपन कीमत के आस पास ही क्लोजिंग करता है | शेयर के ऊपर जाकर निचे आ जाने के कारण अपर शैडो लम्बी हो जाती है |
जब इस शूटिंग स्टार कैंडल का निर्माण अपट्रेंड में चल रहे शेयर के टॉप पर होता है तब इस प्रकार के चार्ट फार्मेशन को शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न (Shooting Star Candle)https://finohindi.com/shooting-star-candlestick-pattern-in-hindi/ शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न (Shooting Star Candle) 16/09/2023 Finoहिंदी 16 सितंबर 2023 4 अगस्त 2023 https://web.archive.org/web/20230804180545/https://finohindi.com/shooting-star-candlestick-pattern-in-hindi/ dead कहा जाता है | इस पैटर्न के निर्माण हो जाने के बाद ऐसा माना जाता है कि अब तेज़ी का दौर समाप्त हो गया है तथा मंदी का दौर आरंभ हो गया है |
ट्रेडर ट्रेड कब करें
जब किसी चार्ट के टॉप पर शूटिंग स्टार कैंडल का निर्माण हो जाता है तब तत्काल ट्रेड नहीं लिया जाता है | यदि इस कैंडल के बाद कोई बेयरीश कैंडल का निर्माण हो जाता है तब यह पैटर्न कन्फर्म हो जाता है | अब यदि इसके बाद वाली कैंडल, इस बेयरीश कैंडल का लो ब्रेक करे तब ट्रेडर बिकवाली में ट्रेड लेते है तथा अपना स्टॉप लॉस https://web.archive.org/web/20231129161621/https://finohindi.com/what-is-stop-loss/ 29 नवंबर 2023 शूटिंग स्टार कैंडल का हाई लगाते है |
श्रेणी:कैंडलस्टिक पैटर्न
श्रेणी:तकनीकी विश्लेषण