Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजभवन (उत्तराखण्ड)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|250px|देहरादून स्थित उत्तराखण्ड का राजभवन। राजभवन, देहरादून भारत के उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक निवास है। यह राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। उत्तराखण्ड के वर्तमान राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य हैं।http://www.governoruk.gov.in/pages/display/63-our-governor हमारे राज्यपाल: राजभवन उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट 1 सितंबर 2012 https://web.archive.org/web/20140703073239/http://www.governoruk.gov.in/pages/display/63-our-governor 3 जुलाई 2014 dead इतिहास उत्तराखण्ड राज्य के गठन के परिणामस्वरूप राजभवन की स्थापना अस्थाई रूप से बीजापुर हाउस, न्यू कैण्ट रोड़, देहरादून में की गईhttp://www.governoruk.gov.in/pages/display/62 हमारे राज्यपाल: राजभवन उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट 1 सितंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120508134309/http://governoruk.gov.in/pages/display/62 8 मई 2012 dead । तत्पश्चात सर्किट हाउस देहरादून को राजभवन में बदलकर उत्तराखण्ड के प्रथम राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला को २५ दिसम्बर २००० को इसका प्रथम निवासी बनाया गया। सर्किट हाउस जिसे अब राजभवन के नाम से जाना जाता है, का निर्माण सन् १९०२ में किया गया था। उस समय इसका नाम कोर्ट हाउस हुआ करता था, जहाँ तत्कालीन संयुक्त प्रान्त के ब्रिटिश गवर्नर अपने देहरादून भ्रमण के दौरान प्रायः निवास करते थे। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू जब भी देहरादून आते थे तो यहीं ठहरते थे। समय-समय पर भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमन्त्री इस ऐतिहासिक इमारत में निवास कर चुके हैं। राजभवन देहरादून समुद्र तल से २३०५ फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यद्यपि राजभवन को २५ दिसम्बर २००० को सर्किट हाउस में स्थानान्तरित कर दिया गया था, किन्तु राज्यपाल सचिवालय का संचालन बीजापुर हाउस से ही होता रहा। राज्य के तीसरे राज्यपाल बी॰एल॰ जोशी द्वारा राजभवन परिसर में राज्यपाल सचिवालय तथा प्रेक्षागृह के नवनिर्मित भवनों का उद्धघाटन दिनांक २७ जुलाई २००९ को किया गया। कुछ समय पश्चात् राजभवन परिसर में राज्यपाल का पदेन आवास निर्मित किया गया, जिसका उद्धघाटन श्रीमती मार्गरेट अल्वा (चतुर्थ राज्यपाल) द्वारा दिनांक १४ अप्रैल २०१० को किया गया था। पुरानी इमारत जो महामहिम राज्यपाल का आवास हुआ करता थी, को राजभवन अतिथि गृह के रूप में परिवर्तित किया गया। राजभवन राजभवन परिसर के चारों ओर १६० एकड़ में विस्तृत वनाच्छादित भूमि है जिसमें विभिन्न प्रकार के वनस्पति प्रजाति तथा पशु-पक्षी पाए जाते हैं। राजभवन देहरादून विशाल लॉन, बोन्साई गार्डन, तथा विभिन्न प्रकार की पुष्प प्रजातियों से युक्त है। राजभवन प्रेक्षागृह विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों जैसे शपथ-ग्रहण समारोह, सेमीनार, पुस्तक-विमोचन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों इत्यादि के संचालन का विशेष स्थल है। इन्हें भी देखें उत्तराखण्ड के राज्यपालों की सूची उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ उत्तराखण्ड का राज्यपाल, आधिकारिक जालस्थल भारतीय राज्यों के राज्यपाल 30.352921 78.044659 type:landmark_region:IN title श्रेणी:भारत में आधिकारिक आवास श्रेणी:देहरादून की इमारतें