Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समष्टि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

background:#77dd77; font-size:125%; font-weight:bold; text-align:center; समष्टि (पारिस्थितिकी) 250px|center|alt=जीव के ऊपर और समुदाय के नीचे का स्तर जैविक संगठन का स्तर: जीव के ऊपर और समुदाय के नीचे। background:#ccffcc; पारिस्थितिक वर्गीकरण उपवर्ग जीवों का समूह किसका हिस्सा है जैविक समुदाय जैविक संगठन स्तर जीव से ऊपर मुख्य इकाई एक ही प्रजाति के जीवों का समूह अध्ययन का क्षेत्र समष्टि पारिस्थितिकी, जनसांख्यिकी जनसांख्यिकीय पैरामीटर समष्टि घनत्व N (प्रति इकाई क्षेत्र/आयतन में संख्या) जन्म दर b (प्रति व्यक्ति जन्म) मृत्यु दर d (प्रति व्यक्ति मृत्यु) वहन क्षमता K वैज्ञानिक पहचान विकिडाटा Q2625603 समष्टि (Population) प्रकृति में एक ही प्रजाति के उन व्यक्तिगत जीवों का समूह है, जो किसी एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में एक साथ रहते हैं, समान संसाधनों का साझा या उनके लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, और आपस में अंतःप्रजनन कर सकते हैं।Serrano Sanchez C. Introduction: The concept of population http://link.springer.com/10.1007/BF02441407 International Journal of Anthropology en 11 2-4 15–18 10.1007/BF02441407 0393-9383 पारिस्थितिकी में समष्टि का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वह स्तर है जहाँ पर्यावरण, आनुवंशिकी और विकास आपस में जुड़ते हैं।जीव विज्ञान (कक्षा 12) अध्याय 11: जीव और समष्टियाँ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 2025 hi 209–221 https://ncert.nic.in/textbook.php?lhbo1=11-13 21 February 2026Krebs Charles J. 1972 Ecology: The Experimental Analysis of Distribution and Abundance https://archive.org/details/humansideoforgan0000koss_a7h7 Harper & Row 978-0-06-043770-1 समष्टि के गुण एकल जीव के विपरीत, एक समष्टि में कुछ विशिष्ट गुण होते हैं। इनमें जन्म दर और मृत्यु दर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, समष्टि में एक लिंग अनुपात होता है, जैसे प्रति हजार नरों पर मादाओं की संख्या। पारिस्थितिकी में यह भी देखा गया है कि जीवों के शरीर का आकार बढ़ने पर प्रायः उनका समष्टि घनत्व कम हो जाता है।Manglik Rohit 2024 Fundamentals of Environmental Sciences EduGorilla Publication 978-93-7093-345-3 समष्टि में विभिन्न आयु वर्गों (पूर्व-प्रजननीय, प्रजननीय और पश्च-प्रजननीय) का प्रतिशत वितरण एक ग्राफ़िक संरचना बनाता है, जिसे आयु पिरामिड कहते हैं। आयु पिरामिड का आकार यह दर्शाता है कि समष्टि तेजी से बढ़ रही है, स्थिर है, या घट रही है।A Complete Course in ISC Biology Rastogi V. B. Kishore B. Pitambar Publishing 1997 978-81-209-0822-2 19–21 समष्टि वृद्धि और मॉडल किसी भी समष्टि का आकार स्थिर नहीं रहता। यह मुख्य रूप से चार कारकों पर निर्भर करता है: जन्म दर (B), मृत्यु दर (D), आप्रवासन (I) और उत्प्रवासन (E)। अगले समय (t+1) पर समष्टि घनत्व (N) की गणना का सूत्र हैं | संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर वृद्धि के दो मुख्य गणितीय मॉडल हैं: चरघातांकी वृद्धि: जब संसाधन असीमित होते हैं, तो समष्टि अपनी अधिकतम जैविक क्षमता से बढ़ती है और 'J-आकार' का वक्र बनाती है। इसका समीकरण है। संभार तंत्र वृद्धि: प्रकृति में संसाधन सीमित होते हैं, जिससे समष्टि अपनी 'वहन क्षमता' (K) तक ही बढ़ सकती है। यदि पर्यावरण में किसी प्रमुख खाद्य स्रोत या संसाधन में कमी आती है, तो आवास की वहन क्षमता घट जाती है और परिणामस्वरूप समष्टि का आकार भी कम हो जाता है।Hartl Daniel 2007 Principles of Population Genetics Sinauer Associates 45 978-0-87893-308-2 यह 'S-आकार' (सिग्मॉइड) का वक्र बनाता है। इसे 'वेरहुल्स्ट-पर्ल संभार तंत्र वृद्धि' भी कहा जाता है। इसका समीकरण है।Young Allen M. 2012 Population Biology of Tropical Insects Springer Science & Business Media 22 978-1-4684-1113-3 समष्टि पारस्परिक क्रियाएँ प्रकृति में कोई भी समष्टि बिल्कुल अलग-थलग नहीं रह सकती; वे अन्य प्रजातियों के साथ जैविक अंतःक्रियाएँ करती हैं। ये क्रियाएँ निम्नलिखित हैं: सहोपकारिता: दोनों प्रजातियों को लाभ। स्पर्धा: दोनों प्रजातियों को हानि। परभक्षण और परजीविता: एक को लाभ और दूसरे को हानि। सहभोजिता: एक को लाभ, दूसरा अप्रभावित। अंतरजातीय परजीविता: एक को हानि, दूसरा अप्रभावित।Waples Robin S. Gaggiotti Oscar What is a population? An empirical evaluation of some genetic methods for identifying the number of gene pools and their degree of connectivity https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16629801 Molecular Ecology 15 6 1419–1439 10.1111/j.1365-294X.2006.02890.x 0962-1083 16629801 विस्तृत पठन Hopfenberg Russell 2014 An expansion of the demographic transition model: the dynamic link between agricultural productivity and population https://ia802907.us.archive.org/4/items/3anexpansionofthedemographictransitionmodel/3%20An%20expansion%20of%20the%20demographic%20transition%20model.pdf Biodiversity 15 4 246–254 सन्दर्भ श्रेणी:पारिस्थितिकी श्रेणी:समष्टि पारिस्थितिकी श्रेणी:जीव विज्ञान