411 REFERENCE · Wikipedia
वीडियो ग्राफिक्स ऐरे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|DE15F वीजीए पोर्ट (वीडियो जेनेरेटर पर)|256px
thumb|DE15M वीजीए कनेक्टर (प्रदर्श युक्ति पर)|256px
वीडियो ग्राफिक्स अरे (अंग्रेजी: Video Graphics Array या वीजीए हिन्दी अनुवादः दृश्य आलेखी सरणी) विशेष रूप से उन प्रदर्श (डिस्प्ले) हार्डवेयरों की व्याख्या करता है जिन्हें, पहले पहल आईबीएम ने 1987 में पीएस/2 कंप्यूटरों में प्रयोग किया था,Chronology of IBM Personal Computers http://www.islandnet.com/~KPOLSSON/ibmpc/ibm1987.htm 13 नवंबर 2009 https://www.webcitation.org/6HgLtzrZr?url=http://www.islandnet.com/cgi-bin/404/www.islandnet.com 27 जून 2013 dead लेकिन इसको व्यापक रूप से अपनाये जाने के कारण इसका अर्थ वर्तमान में एक अनुरूप (एनालॉग) कम्प्यूटर प्रदर्शन मानक, 15 पिन डी-सबमिनिएचर वीजीए कनेक्टर या 640×480 विभेदन (रिजोल्यूशन) हो गया है। हालांकि अब यह रिजोल्यूशन निजी कंप्यूटरों में प्रयोग नहीं किया जाता पर, मोबाइल उपकरणों मे यह लोकप्रिय होता जा रहा है।
वीडियो ग्राफिक्स ऐरे आईबीएम द्वारा पेश किया गया अंतिम ग्राफिकल मानक है जिसको अधिकतर पीसी क्लोन निर्माता प्रयोग करते हैं और आज (2009 में) यह सबसे कम रिजोल्यूशन का प्रदर्शन मानक है जिसका समर्थन सभी पीसी ग्राफिक्स हार्डवेयर करते हैं। उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ्ट-विन्डोज़ का स्पलैश स्क्रीन तब प्रकट होता है, जब मशीन वीजीए विधा मे चल रही होती है, यही कारण है कि इस स्क्रीन का रिजोल्यूशन और रंगों की गहराई हमेशा कम होती है।
वीजीए का स्थान आधिकारिक रूप से आईबीएम के एक्सजीए (XGA) मानक ने लिया था, लेकिन वास्तविकता में इसका स्थान, क्लोन निर्माताओं द्वारा विकसित उन विभिन्न परिष्कृत वीजीए ने लिया था, जिन्हें सामूहिक के रूप से "सुपर वीजीए" नाम से जाना जाता है।
तकनीकी जानकारी
सन्दर्भ
श्रेणी:कंप्यूटर