411 REFERENCE · Wikipedia
शिवालिक जीवाश्म उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
left|270px|thumb| शिवालिक के लुप्त हो चुके हाथियों का वार्तविक आकारीय फाइबर ग्लास प्रतिरूप, जिसका हाथी-दांत लगभग 18 फीट लम्बा है।
right|270px|thumb| शिवालिक के लुप्त हो चुके महा-कच्छप का वार्तविक आकारीय फाइबर ग्लास प्रतिरूप।
सकेती जीवाश्म उद्यान हिमाचल प्रदेश में काला अम्ब ग्राम से ५ कि॰मी॰ स्थित एक जीवाश्म उद्यान है। यह चंडीगढ़ से ८५ कि॰मी॰ दूर, अंबाला से ६५ कि.मी; नहान से २२ कि.मी तथा देहरादून से ११० कि॰मी॰ दूर स्थित है। यहां एक छोटा जीवाश्म संग्रहालय है, जिसमें लगभग पच्चीस से दस लाख वर्ष पूर्व के, भिन्न जीव-समूहों, जैसे स्तनधारी, सरीसृप, मत्स्य, एवं खासकर शिवालिक की पहाड़ियों के आसपास रहने वाले जीवों के अवशेष (जैसे खोपड़ी, दांत, जबड़े, आदि) के जीवाश्म प्रदर्शन मंजूषा में संग्रहीत हैं। इस उद्यान में उत्तम स्तर के फाइबर-ग्लास निर्मित प्रागैतिहासिक जीवों के छः प्रतिरूप प्रदर्शित हैं, जो शिवालिक क्षेत्र में आवास करते थे, जिनमें १८ फीट के हाथी-दांत वाला हाथी, ३ मीटर का महा-कच्छप आदि प्रमुख हैं।
श्रेणी:जीवाश्म उद्यान