Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अश्वमीन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Seahorse.jpg Lower Miocene to present – 23 0 Hippocampus sp. अश्वमीन,समुद्री घोडा (Seahorses) Animalia Chordata Actinopterygii Syngnathiformes Syngnathidae Hippocampinae Hippocampus Rafinesque, 1810Rafinesque Schmaltz C. S. Caratteri di alcuni nuovi generi e nuove specie di animali e piante della Sicilia: con varie osservazioni sopra i medesimi 1810 Sanfilippo Palermo 18 http://biodiversitylibrary.org/page/47825945 G. HippocampusHippocampus Rafinesque, 1810 https://web.archive.org/web/20110714014304/http://www.marinespecies.org/aphia.php?p=taxdetails&id=126224 14 जुलाई 2011 , WoRMS Species see Species. अश्वमीन या समुद्री घोड़ा (Seahorse) समुद्र में पायी जाने वाली छोटी मछलियों की ५४ प्रजातियों का नाम है जो हिप्पोकैम्पस जीनस में आतीं हैं। समुद्री घोड़ा एक विचित्र प्रकार की मछली है। इसका सिर घो़ड़े के सिर से मिलता-जुलता है, इसलिए इसका नाम समुद्री घोड़ा पड़ गया। इसका शरीर कड़ा और चिकना होता है तथा पूँछ साँप जैसी होती है। यह अक्सर गर्म समुद्रों के पास समुद्री घास और छोटे-छोटे पौधों के साथ पूँछ की कुंडली बनाकर चिपका रहता है। इसकी अधिकतर आदतें मछलियों से अलग होती हैं। समुद्र के पानी में बहती हुई किसी चीज को खाते समय भी ये अपनी पूँछ समुद्री घास से चिपकाए रहते हैं। ये सफेद पीले और लाल रंग के होते हैं। इनकी सौ से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनकी लंबाई २.५ सेमी से ३०.५ सेमी तक होती है। ये फिन का इस्तेमाल करते हुए सीधी स्थिति में तैरते हैं। इसकी दोनों आँखें एक-दूसरे से स्वतंत्र काम करती हैं, नर समुद्री घोड़े के पेट पर कंगारू की तरह थैली होती है। मादा इसी थैली में अंडे देती है। इस थैली में ही अंडों से बच्चे बनते। अंडों से बच्चे बनने में ४५ दिन का समय लगता है8। इसके बाद नर थैली खोलकर बच्चों को समुद्र में छोड़ देता है। नर समुद्री घोड़ा एक वर्ष में अंडों को तीन बार अपनी थैली में "से" सकता है। एक बार में वह इसमें पचास अंडों को रख सकता है। मादा से मिलने के बाद ५ सप्ताह में इसके पेट की थैली में अंडे तैयार हो जाते हैं। समुद्री घोड़ा केवल गर्मियों में ही दिखाई देता है। यह किसी को पता नहीं कि सर्दियों में यह कहाँ चला जाता है। यह मछली खाने के काम नहीं आती। समुद्री घोड़े को दूसरी मछलियाँ भी खाना पसंद नहीं करतीं। इसलिए इसे शत्रुओं का खतरा कम हो जाता है। अश्व्मीन का आकार 1.५ से 35.५ सेंटीमीटर तक होता है सामान्य रूप से मछलियों में से अश्वामिन के पास एक अच्छी लचीली गर्दन होती है. ये छोटे जिव तैरने में काफी कमजोर होते है इनकी पूंछ के ऊपरी हिस्से पर मोरपंख जैसे बेहद छोटे से पंख होते है लेकिन ये तेजीसे तैरने लायक मदद नहीं करते. Duvernoy HM The Human Hippocampus 3rd 2005 Springer-Verlag Berlin 3-540-23191-9 1 Introduction https://books.google.com/books?id=5GkpPjk5z1IC&pg=PP1&dq=Duvernoy,+The+Human+Hippocampus&client=firefox-a&cd=1#v=onepage&q=&f=true सन्दर्भ श्रेणी:मछली की प्रजातियाँ