411 REFERENCE · Wikipedia
कुसल राजेंद्रन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुशला राजेंद्रन (अंग्रेजी: Kusala Rajendran) एक भारतीय भूकंपविज्ञानी हैं। वे बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के पृथ्वी विज्ञान केंद्र में प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने मुख्य रूप से भूकंपों और उनकी उत्पत्ति के तंत्रों पर शोध किया है। उन्होंने भारत में भूकंपों के प्रतिरूपों का व्यापक अध्ययन किया है।
== शिक्षा और करियर ==
उन्होंने कोच्चि के सेंट टेरेसा कॉलेज से रसायन विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। रुड़की विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उनकी रुचि रसायन विज्ञान से भूभौतिकी की ओर मुड़ गई। उन्होंने अमेरिका के साउथ कैरोलिना विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की और वहीं डॉक्टरोत्तर शोध भी किया। वे २००७ में भारतीय विज्ञान संस्थान के पृथ्वी विज्ञान केंद्र से जुड़ीं।
== अनुसंधान क्षेत्र ==
राजेंद्रन के अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
भूकंप विवर्तनिकी (सीस्मोटेक्टॉनिक्स)
भूपर्पटी संबंधी प्रक्रियाएँ (क्रस्टल प्रोसेसस)
भ्रंशन (faulting) प्रक्रिया में जल की भूमिका
पुराभूकंप विज्ञान (paleoseismology), भूकंप पुनरावृत्ति (earthquake recurrence) और सक्रिय विवर्तनिकी (active tectonics)
सुनामी की पुनरावृत्ति और खतरे का आकलन
== पुस्तकें ==
कुशला राजेंद्रन ने सी. पी. राजेंद्रन के साथ निम्नलिखित पुस्तकों का सहलेखन किया है:
अर्थक्वेक्स ऑफ द इंडियन सबकॉन्टिनेंट: सीस्मोटेक्टॉनिक पर्सपेक्टिव्स (Earthquakes of the Indian Subcontinent: Seismotectonic Perspectives), २०२२, स्प्रिंगर, सिंगापुर। इस पुस्तक में भारतीय उपमहाद्वीप के ऐतिहासिक और आधुनिक भूकंपों तथा उनके विवर्तनिक संदर्भ का अध्ययन किया गया है।
द रंबलिंग अर्थ: द स्टोरी ऑफ इंडियन अर्थक्वेक्स (The Rumbling Earth: The Story of Indian Earthquakes), २०२४, विंटेज बुक्स, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया। यह पुस्तक भारत में भूकंपों के विज्ञान, इतिहास और प्रभावों के साथ-साथ भूकंप तथा सुनामी से जुड़े खतरों पर केंद्रित है।
== पुरस्कार ==
१९९३, भूभौतिकी में अनुसंधान योगदान के लिए भारतीय भूभौतिक संघ द्वारा कृष्णन स्वर्ण पदक।
१९९२, भूगर्भीय विज्ञान विभाग, दक्षिण कैरोलिना विश्वविद्यालय से तॉबर पुरस्कार।
२००५, आउटलुक पत्रिका के १८ जुलाई के अंक में उन्हें सी. पी. राजेंद्रन के साथ देश के शीर्ष दस युवा शोधकर्ताओं में शामिल किया गया।
२०१८, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा नवस्थापित राष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक पुरस्कार।
== सन्दर्भ ==