Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अब्बासी ख़िलाफ़त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अब्बासी खिलाफत‎الخلافة العباسي الاسلامية Islamic Abbasid Caliphate अब्बासी ख़लीफ़ा अफ्रीका मध्य पूर्व साम्राज्य 750 ईस्वी 1258 ईस्वी Umayyad Green Flag.svg Fatimid Rectangular green flag.svg Ilkhanate Abbasids Dynasty 750 - 1258 (AD).PNG चित्र में अब्बासी खिलाफत लाल रंग में प्रदर्शित है। बगदाद अरबी भाषा (official), अरमेइन, अरमियन, बर्बर, जार्जियन, ग्रीक, हिब्रू, फारसी इस्लाम अब्बासी दिनार अश सफ्फाह 721–754 हारुन अल रशीद 786–809 अल मूतासिर II 1261–1262 अल मूस्तसीम 1242–1258 अमीर अल-मूमिनीन¹ 10000000 50000000 ¹ अमीर अल-मूमिनीन (أمير المؤمنين), ख़लीफ़ा (خليف) |thumb|240px|अपने चरम पर अब्बासियों का क्षेत्र (हरे रंग में, गाढ़े हरे रंग वाले क्षेत्र उनके द्वारा जल्दी ही खोए गए) अब्बासी (अरबी: ur العبّاسيّون‎, अल-अब्बासियून; अंग्रेज़ी: Abbasids) वंश के शासक इस्लाम के ख़लीफ़ा थे जो सन् 750 के बाद से 1257 तक इस्लाम के धार्मिक प्रमुख और इस्लामी साम्राज्य के शासक रहे। इनके पूर्वज मुहम्मद साहब से संबंधित थे इसलिए इनको सुन्नियो के साथ साथ शिया विचारधारा के मुसलमानों का भी बहुत सहयोग मिला जिसमें ईरान तथा ख़ोरासान तथा शाम की जनता शामिल थी। इस जनसहयोग की बदौलत उन्होंने उमय्यदों को हरा दिया और ख़लीफ़ा बनाए गए। उन्होंने उमय्यदों के विपरीत साम्राज्य में ईरानी तत्वों को समावेश किया और उनके काल में इस्लामी विज्ञान, कला तथा ज्योतिष में काफ़ी नए विकास हुए।Canfield Robert L. Turko-Persia in Historical Perspective 2002 Cambridge University Press 9780521522915 5 सन् 762 में उन्होंने बग़दाद की स्थापना की जहाँ ईरानी सासानी निर्माण कला तथा अरबी संस्कृति से मिश्रित एक राजधानी का विकास हुआ। यद्यपि 10वीं सदी में उनकी वंशानुगत शासन की परम्परा टूट गई पर ख़िलाफ़त बनी रही। इस परंपरा टूटने के कारण शिया इस्लाम में इस्माइली तथा बारहवारी सम्प्रदायों का जन्म हुआ जो इस्लाम के उत्तराधिकारी के रूप में मुहम्मद साहब के विभिन्न वंशजों का समर्थन करते थे। उनके काल में इस्लाम भारत में भी फैल गया लेकिन 1257 में उस समय अमुस्लिम रहे मंगोलों के आक्रमण से बग़दाद नष्ट हो गया। इन्हें भी देखें बग़दाद इस्लाम सन्दर्भ श्रेणी:इस्लाम श्रेणी:अरब इतिहास श्रेणी:अरब राजवंश श्रेणी:ख़िलाफ़त श्रेणी:ईरान का इतिहास