411 REFERENCE · Wikipedia
बोरिस लेओन्त्येविच गोर्बातोव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|बोरिस लेओन्त्येविच गोर्बातोव
बोरिस लेओन्त्येविच गोर्बातोव (2.7.1908 - 20.1.1954) रूसी लेखक थे। साहित्यिक कार्य का आरंभ 1922 में हुआ। इनके अनेक उपन्यासों में मजदूरों के जीवन का वर्णन मिलता है। इनमें मुख्य हैं 'मेरी पीढ़ी' (1933), 'अलेक्सै गैदार' (1955) और 'दोनबास' (1951)। कई कृतियों में विगत महायुद्धकालीन सोवियत संघ की जनता के जीवन और संघर्ष का प्रतिबिंब मिलता है, जैसे 'योद्धा अलेक्सै कुलिकोव' (1942), 'एक दोस्त के लिये चिट्ठियाँ' (1942), 'अपराजित' (या 'तरास का परिवार') (1943)। 'साधारण आर्कटिका' नामक कहानी संग्रह में (1937) उन विशेषज्ञों के जीवन का चित्र दिया गया है जो ध्रुवों में काम करते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:रूसी भाषा
श्रेणी:रूसी साहित्यकार
श्रेणी:1908 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९५४ में निधन