411 REFERENCE · Wikipedia
बलराम हीरामण सिंह यादव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2020
मल्ल शिरोमणि बलराम हीरामन सिंह यादव (१९०१-) भारत के एक प्रसिद्ध पहलवान थे ।
इनका जन्म 1901 में आगरा के एक यदुवंशी परिवार में हुआ था ।
गामा पहलवान से सामना
सन 1940 में जब गामा पहलवान को कुश्ती के लिए निज़ाम के द्वारा निमंत्रण भेजा गया , तब इन्हें भी उस कुश्ती में भाग लेने के लिए निमंत्रित किया गया था ।
जब निज़ाम के सारे पहलवान गामा पहलवान द्वारा परास्त हो गए तब अंत में इन्हें अखाड़े में बुलाया गया ।
बहुत देर तक चलने वाला यह द्वंद्व अंत में बराबरी पर समाप्त हुआ, परंतु इस द्वंद्व का निष्कर्ष यह निकला कि श्री बलराम हीरामण सिंह यादव जी का नाम उन पहलवानों की सूची में शामिल हुआ , जिन्हें पराजित कर पाना गामा पहलवान के लिए भी लगभग असंभव था ।
इस मुकाबले के चलते उन्हें निज़ाम द्वारा शेर-ए-हैदराबाद के खिताब से नवाज़ा गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय पहलवान