411 REFERENCE · Wikipedia
टन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टन (Ton) द्रव्यान, आयतन अथवा बल के विभिन्न मापन मात्रकों में से एक है। इसका लम्बा इतिहास रहा है जिसमें इसे विभिन्न अर्थों और उपयोगों में पहचाना गया है।
द्रव्यमान के मात्र टन का :
बड़ा टन अथवा लॉन्ग टन का मान 2,240 पौंड (1,016.0 किलोग्राम) के तुल्य होता है।
सामान्य टन को मीटरी टन भी कहते हैं और इसका मान 1,000 किलोग्राम(लगभग2,204.6 पौंड) अथवा एक मेगाग्राम के बराबर होता है।
लघु टन अथवा शॉर्ट टन का मान 2,000 पौंड (907.2 किलोग्राम) के तुल्य होता है।
इसका मूल उपयोग आयतन के मात्रक के रूप में एक कार्गो जहाज की क्षमता के रूप में रहता था और इस तरह की इकाई में शिपिंग टन एवं ऐसे ही विभिन्न अन्य मात्रक आकार में 35 to 100 घन फुट (0.99 to 2.83 मी3) के मध्य होते हैं। आजकल के विशिष्ट उपयोग को ट्रक वर्गीकरण के अर्थों में उपयोग करना शामिल है। इसे ऊर्जा के मात्रक के रूप में भी काम में लिया जाता है, प्रशीतन (ठण्डा या वातानुकुलन) के लिए इसे शक्ति के मात्रक के रूप में काम में लिया जाता है।
चूँकि टन (भार मापन की किसी भी प्रणाली का) आम तौर पर बोलचाल की भाषा में उपयोग होने वाला सबसे भारी मात्रक है जिसका उपयोग आलंकारिक रूप से एकवचन, बहुवचन, बड़ी मात्रा या राशि के लिए अनौपचारिक अर्थ अथवा बड़ी उपाधि के रूप में भी किया जाता है।
== इतिहास ==
टन की व्युत्पति बड़ी क्षमता के कंटेनर (कास्क) के लिए प्रयुक्त होने वाले टुन (tun) शब्द से हुई। इसका आयतन 175 and 213 ब्रिटिश गैलन (210 and 256 अमेरिकी गैलन; 800 and 970 ली) होता है जिसका भार लगभग 2,000 पौंड (910 kग्राम) होता है एवं यह 60 घन फुट (1.7 मी3) स्थान घेरता है।
== द्रव्यमान/भार का मात्रक ==
द्रव्यमान अथवा आयतन के के कुछ समानार्थी मात्रक हैं जिन्हें टन कहा जाता है:
== सन्दर्भ ==